फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple beaten and injured after demanding money for cigarettes

गोरखपुर: सिगरेट का पैसा मांगने पर दंपती को मारपीट कर किया घायल, केस दर्ज का जांच में जुटी पुलिस

Thu, 28 Sep 2023 06:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Sep 2023 06:05 PM IST
सार

ओमप्रकाश गुमटी में गुटखा सिगरेट बेचते हैं। उनकी पत्नी बगल में अंडे की दुकान लगाती हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात नौ बजे मोहल्ले के तीन युवक पहुंचे और तीन सिगरेट लिया पीने के बाद जाने लगे।दुकानदार ने पैसा मांगा तो मनबढ़ों ने गाली देकर दुकानदार दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
Couple beaten and injured after demanding money for cigarettes
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित जंगल मातादीन में मंगलवार की रात मनबढ़ों ने दुकान से सिगरेट लिया और पैसा मांगने पर दुकानदार पति-पत्नी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे महिला की पसली की हड्डी टूट गई। पुलिस ने जंगल मातादीन निवासी राहुल साहनी, शिवम साहनी और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश शगुन मैरेज हॉल के पास गुमटी में गुटखा सिगरेट बेचते हैं। उनकी पत्नी बगल में अंडे की दुकान लगाती हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात नौ बजे मोहल्ले के तीन युवक पहुंचे और तीन सिगरेट लिया पीने के बाद जाने लगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: एम्स में भी मरीज माफिया: उपकरण के लिए दिया दलाल का नंबर, फिर भी नहीं किया ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार ने पैसा मांगा तो मनबढ़ों ने गाली देने लगे। मना करने पर दुकानदार दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तब तक मनबढ़ फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद बुधवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed