फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Counseling of gorakhpur teachers with disabilities in BSA office

गोरखपुर के 547 शिक्षकों को विद्यालय के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ हुई काउंसलिंग

Wed, 28 Oct 2020 12:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 28 Oct 2020 12:56 PM IST
विज्ञापन
Counseling of gorakhpur teachers with disabilities in BSA office
बीएसए दफ्तर में स्कूल आवंटन को लेकर जारी कॉउंसलिंग में प्रतिभाग करते नवनियुक्त शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में 547 नए शिक्षकों के विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया आज से बीएसए दफ्तर में शुरू हो गई है। पहले दिन महिला-पुरुष दिव्यांग के अलावा महिला शिक्षकों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। सुबह दस बजे से काउंसलिंग शुरू हुई। सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से अभ्यर्थियों को क्रमवार प्रवेश मिला।

विज्ञापन

 
नए शिक्षकों से प्रेरणा एप के माध्यम से पसंदीदा पांच-पांच विद्यालयों की च्वाइस को लॉक कराया जा रहा है। रिक्तियों के सापेक्ष ही उन्हें विद्यालय का आवंटन होगा। पुरुष अभ्यर्थियों को रोस्टर के मुताबिक विद्यालय मिलेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 29 अक्तूबर तक काउंसलिंग जारी रहेगा। 30 अक्तूबर को विद्यालय का आवंटन होगा। जिसके बाद अभ्यर्थियों को तीन नवंबर तक आवंटित विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग का कार्यक्रम
29 अक्तूबर की सुबह 10 से शाम तीन बजे तक काउंसलिंग के जरिए विद्यालय आवंटित किया जाएगा। वहीं 29 अक्तूबर को ही समस्त छूटे अभ्यर्थियों की शाम तीन से चार बजे तक काउंसलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed