फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Councilors told DM reasons for waterlogging

Gorakhpur: साहब! जलभराव की बड़ी वजह कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही

Sun, 19 Jun 2022 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 19 Jun 2022 01:03 PM IST
सार

पार्षदों ने डीएम को बताई जलभराव की वजहें, बोले-निस्तारण के लिए हो रहे प्रयास भी नाकाफी।

विज्ञापन
Councilors told DM reasons for waterlogging
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा के नेतृत्व में जलभराव वाले क्षेत्र के पार्षदों ने शनिवार को डीएम कृष्णा करूणेश से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया। उन्होंने कहा का उनके क्षेत्रों में जलभराव की बड़ी वजह सड़क-नाला नालियों का निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही है।

विज्ञापन


यही नहीं, पिछले बार जहां जलभराव हुआ, वहां दोबारा ऐसी स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए किए जा रहे प्रयासों में भी गड़बड़ी है। डीएम ने आश्वस्त किया कि पार्षदों ने जो समस्याएं गिनाई हैं, उसका जल्द निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने सभी से सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम से मुलाकात के दौरान सबसे पहले उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा ने सभी समस्याओं को विस्तारपूर्वक बताया। इसके बाद शक्ति नगर के पार्षद आलोक सिंह विशेन ने असुरन से लेकर के राप्ती नगर होते हुए खजांची चौक तक के नाला निर्माण की तकनीकी खामियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से नाले पर रिमांड लिंक के नाम पर मात्र 170 मीटर का ही कार्य कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरधरगंज  के पार्षद रणंजय सिंह जुगनू ने कहा कि गुरुंग तिराहे से महादेव झारखंडी मोड़ तक की सड़क के नाले की दीवार कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग की ओर से एक फीट  ऊंची कर दी गई है। इससे सड़क का पानी नाले में नहीं जा सकेगा और जलभराव की स्थिति होगी। उन्होंने कहा कि खोराबार से रानीडीहा तक के नाले की सफाई अतिक्रमण के चलते नहीं हो पा रही है।

 सिविल लाइंस के पार्षद देवेंद्र गौड़ उर्फ पिंटू ने कहा कि पैडलेगंज चौराहे का नाला आज तक साफ नहीं किया गया, जो जलभराव का मुख्य कारण बन सकता है। पार्षद राम लवट निषाद ने पॉम पैराडाइज के पीछे के नाले की सफाई की मांग की। मनोनीत पार्षद अशोक मिश्रा ने राम जानकी नगर मेहंदी लॉन, रामप्रीत चौक के आसपास जलभराव मुद्दे का उठाया। इलाही बाग के पार्षद मोहम्मद अख्तर, मनबेला की पार्षद माला, शिवपुर शाहबाजगंज के पार्षद अफरोज आदि ने भी नाले की दीवार मरम्मत करके एवं ह्यूम पाइप लगाकर के जल निकासी कराने की मांग की।

डीएम ने संबंधित समस्याओं को लेकर कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक करने और इन्हें दूर कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में पार्षदों की अहम भूमिका होती है। पार्षदगण या अन्य प्रतिनिधि समस्याओं से अवगत कराएं, सुझाव आमंत्रित कर अति शीघ्र  निस्तारण कराने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।


बैठक में अलीनगर के पार्षद संजय यादव, धर्मशाला के पार्षद छठी लाल गुप्ता, रसूलपुर के पार्षद अमीरुद्दीन, सूरजकुंड धाम के पार्षद जुबेर अहमद, पार्षद अनीस अहमद, पार्षद मोहम्मद मतीनउद्दीन, पार्षद इरशाद अहमद, असलम सन्नू आदि ने भी अपने- अपने क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा उठाया तथा समाधान का सुझाव दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed