{"_id":"5e6116838ebc3ec9871b075d","slug":"coronavirus-six-chinese-passengers-stopped-for-not-screening-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: स्क्रीनिंग नहीं होने पर छह चीनी यात्रियों को सीमा पर रोका, जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: स्क्रीनिंग नहीं होने पर छह चीनी यात्रियों को सीमा पर रोका, जांच के बाद ही मिलेगी एंट्री
Thu, 05 Mar 2020 08:40 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नेपाल सीमा सोनौली के रास्ते भारत की यात्रा करके नेपाल जा रहे छह चीनी पर्यटको का स्क्रीनिंग नहीं होने पर आब्रजन विभाग ने रोक दिया है। गुरुवार की शाम सात बजे छह चीनी पर्यटकों का एक दल भारत की यात्रा कर नेपाल जा रहा था। जिसे आब्रजन विभाग ने स्क्रीनिंग के लिए निकट स्थित कोरोना स्वास्थ कैंप पर भेज दिया जहां कोई डॉक्टर या कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को रोकते हुए आब्रजन विभाग ने चीनी पर्यटको को नेपाल जाने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद चीनी यात्री हंगामा करने लगे। किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया गया। आब्रजन अधिकारी पी.के. जायसवाल ने बताया कि अभी डॉक्टरों की प्रतिक्षा की जा रही है। रात दस बजे तक अगर नहीं आते हैं, तो सभी को नेपाल जाने दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल उन्हें आने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
पूछताछ के पता चला है कि यह चीनी पर्यटको का दल पिछले दो माह से भारत के विभिन्न धर्मस्थलों की यात्रा कर लखनऊ से सड़क मार्ग से गोरखपुर और फिर नेपाल जाने के लिए डिपार्चर के लिए आब्रजन कार्यालय पहुंचा है। भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार इन सभी की स्क्रीनिंग होनी है। जापान, इटली, साउथ कोरिया, ईरान और चीन के नागरिकों को नेपाल जाने दिया जा रहा है। लेकिन भारत आगमन पर रोक लगी है।
विज्ञापन