{"_id":"5ffc729f8ebc3e324f3c11f7","slug":"corona-vaccine-will-arrive-in-gorakhpur-in-48-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में 48 घंटे में पहुंच जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानिए कब से होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में 48 घंटे में पहुंच जाएगी कोरोना की वैक्सीन, जानिए कब से होगा टीकाकरण
Mon, 11 Jan 2021 09:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कोविड टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी से होनी है। ऐसे में अगले दो दिन में कोरोना की वैक्सीन जिले में आ जाएगी। इसके रखने की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। वैक्सीन रखने के लिए सीएमओ कार्यालय में तीन आईएलआर (आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर) भी आ गए हैं। इनकी दो-दो हजार वायल रखने की क्षमता है।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि वैक्सीनेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बूथों पर वैक्सीन रखने के इंतजाम किए गए हैं। कोल्ड चेन प्वाइंट पर वैक्सीन रखने की पूरी व्यवस्था है। 16 जनवरी से वैक्सीनेशन होना है। ऐसे में अगले 48 घंटों के अंदर जिले को वैक्सीन मिल जाएगी। इसके बाद से टीकाकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
दो कंपनियों के वैक्सीन आने की संभावना
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि करीब 23 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में वैक्सीन लगनी है। इसके बाद दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगवाई जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में 50 साल के ऊपर या फिर गंभीर रूप से बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी कंपनी की वैक्सीन मिलेगा, लेकिन दो नामों की चर्चा है। इसमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड शामिल हैं। इन्हीं दोनों में से एक वैक्सीन गोरखपुर जिले में आएगी। जिस कंपनी का भी पहला डोज लगेगा, उसका ही बूस्टर डोज भी दिया जाएगा।
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अब तक यह तय नहीं हुआ है कि कौन सी कंपनी की वैक्सीन मिलेगा, लेकिन दो नामों की चर्चा है। इसमें कोवैक्सीन और कोविशील्ड शामिल हैं। इन्हीं दोनों में से एक वैक्सीन गोरखपुर जिले में आएगी। जिस कंपनी का भी पहला डोज लगेगा, उसका ही बूस्टर डोज भी दिया जाएगा।