फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona treatment ayurvedic

होम आइसोलेट मरीजों को बता रहे आयुर्वेद के नुस्खे

Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
corona treatment ayurvedic
होम आइसोलेट मरीजों को बता रहे आयुर्वेद के नुस्खे
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना के होम आइसोलेट मरीजों को आयुर्वेदिक उपायों के जरिए शीघ्र स्वस्थ करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए आयुष विभाग के डॉक्टर होम आइसोलेट मरीजों को फोन कर काढ़ा पीने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रहे हैं। उधर, डीएम की पहल पर कलेक्ट्रेट कर्मियों को सोमवार से निशुल्क काढ़ा पिलाया जाएगा।
आयुर्वेद अधिकारी डॉ. विजय प्रकाश चंद्र ने बताया कि होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित मरीज सामान्य उपायों के जरिए भी काफी हद तक संक्रमण से मुक्ति पा सकते हैं। इसके लिए पूरे दिन केवल गरम पानी पीएं। कम से कम 30 मिनट तक योगासन, प्राणायाम और ध्यान करें। हल्दी, जीरा, धनिया, लहसुन आदि मसालों का भोजन में प्रयोग करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए एक चम्मच च्यवनप्राश सुबह लें। अगर शुगर रोगी हैं तो शुगर फ्री च्यवनप्राश लें। तुलसी, दाल चीनी, काली मिर्च, सोंठ, सूखी अदरक और मुनक्का से बनी हर्बल टी, काढ़ा दिन में एक से दो बार पीएं। स्वाद के अनुसार गुड़ और नींबू मिला सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 150 मिली ग्राम दूध में आधा चम्मच हल्दी चूर्ण दिन में एक से दो बार लें। सुबह और शाम तिल अथवा नारियल का तेल या घी नाक के दोनों छिद्रों में लगाएं। एक चम्मच तिल के तेल या नारियल तेल से दो से तीन मिनट तक गरारा करें। इसके बाद गर्म पानी से कुल्ला करें। खांसी या गले में खरास के लिए दिन में पुदीने की पत्ती या अजवाइन डालकर पानी का भांप लें। इसके अलावा लौंग के चूर्ण या गुड़ में शहद मिलाकर दो से तीन बार सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed