{"_id":"608655f18ebc3e8d3b47fc0d","slug":"corona-positive-dead-after-meet-doctor-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: खुद स्कूटर चलाकर गया था डॉक्टर के पास, लौटते समय कोरोना संक्रमित की हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: खुद स्कूटर चलाकर गया था डॉक्टर के पास, लौटते समय कोरोना संक्रमित की हो गई मौत
Mon, 26 Apr 2021 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:57 PM IST
सार
पिता भी थे साथ, चार घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा शव, रिश्तेदार की मदद से पिता ने बुलाया शव वाहन
विज्ञापन
मृतक को देखने के लिए जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर कैंट इलाके के दिव्यनगर कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र (35) की डॉक्टर को दिखाकर लौटते समय घर से कुछ दूर पहले मौत हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर रविवार सुबह वह खुद स्कूटर चलाकर डॉक्टर के पास पहुंचे थे। पिता भी साथ थे।
विज्ञापन
मौत के बाद शव करीब चार घंटे सड़क किनारे पड़ा रहा। बाद में पिता ने रिश्तेदार की मदद से शव वाहन बुलाया और सीधे राजघाट चले गए। बताया जा रहा है कि मृत युवक सहित पूरा परिवार कोरोना से संक्रमित है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह घर पर ही आइसोलेट होकर इलाज करा रहे थे। रविवार सुबह छह बजे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तो एक डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने क्लीनिक पर बुलाकर देखा और एडमिट होने की सलाह दी।
विज्ञापन
हॉस्पिटल में जगह खाली न होने के कारण जितेंद्र दवा लेकर पिता के साथ घर लौट रहे थे। घर के कुछ दूर पहले जितेंद्र का हाथ अचानक कांपने लगा। इस पर पिता ने स्कूटी रोकने को कहा। पीछे बैठे पिता जब तक जीतेंद्र को संभालते, वह नीचे गिर गए और कुछ देर में ही दम तोड़ दिया।
पिता ने शव सड़क के किनारे रखकर चादर से ढक दिया। कुछ रिश्तेदारों को बुलाया। बाद में शव वाहन से शव राजघाट ले गए। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि युवक की मौत किस वजह से हुई है। पिता ने कोरोना संक्रमित बताया है।