फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patients charged more money for treatment in three hospitals of Gorakhpur

गोरखपुर: तीन अस्पतालों ने कोरोना के मरीजों से लिए ज्यादा रुपये, कमिश्नर को दी गई जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Fri, 18 Jun 2021 11:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Jun 2021 11:27 AM IST
सार

कमिश्नर को दी गई जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, तीनों अस्पतालों ने लौटाए पैसे। कमिश्नर ने दी चेतावनी, आगे किसी भी अस्पताल की शिकायत मिली तो सीधे जेल भेजेंगे।

विज्ञापन
Corona patients charged more money for treatment in three hospitals of Gorakhpur
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए गोरखपुर शहर के तीन अस्पतालों ने निर्धारित दर से काफी अधिक रकम ली। कमिश्नर को दी गई जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। कमिश्नर ने चेतावनी दी है कि अगर आगे किसी भी अस्पताल की शिकायत मिली तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


कोविड मरीजों से निर्धारित दर से अधिक रुपये लेने की जांच रिपोर्ट टीम के अध्यक्ष अपर आयुक्त ने गुरुवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी को सौंप दी। जांच रिपोर्ट में शहर के तीन अस्पताल छह अलग-अलग मरीजों से निर्धारित दर से अधिक शुल्क लेने के दोषी पाए गए हैं। तीनों ने सभी छह मरीजों से 192058 रुपये अधिक लिए थे, जिसको उन्होंने वापस कर दिया है। 
विज्ञापन


जांच टीम के अध्यक्ष अपर आयुक्त रतिभान ने बताया कि अलग-अलग तारीखों में तीन अलग-अलग अस्पतालों की छह शिकायतें मिली थीं। शिकायतकर्ताओं के साक्ष्यों के आधार पर जांच कराई गई तो पाया गया कि अस्पताल संचालकों ने निर्धारित दर से अधिक रुपये लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जांच सही पाए जाने पर तीनों अस्पताल के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर अतिरिक्त शुल्क लौटाने को कहा गया था। सभी ने पैसा वापस कर दिया है। इन अस्पतालों ने मरीजों से अधिक रुपये लिए थे। अतिरिक्त शुल्क डिग्निटी हास्पिटल प्रबंधन ने गोरखपुर में कोविड इलाज के लिए भर्ती रामानन्द शाही से 27332 रुपये, स्व. प्रवेश कुमार श्रीवास्तव के परिजनों से 54900 रुपये, मीरा श्रीवास्तव से 46467 रुपये, अजीत सिंह से 9559, पूर्वांचल मेट्रो सिटी हास्पिटल, भर्ती दर्शन प्रसाद जायसवाल से 28800 और डिसेंट हास्पिटल बुद्ध विहार, पार्ट-ए में भर्ती मुहम्मदीन अंसारी से 25000 रुपये अधिक लिए थे। इन सभी को जब नोटिस भेजी गई तो तीनों अस्पताल प्रबंधनों ने मरीजों के परिजनों को अतिरिक्त चेक से वापस कर दिया।

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि इस तरह की आपदा में अगर किसी ने मनमानी करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं। अभी तो संचालकों ने पैसा वापस कर दिया इसलिए सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ रहा हूं, आगे से किसी भी मरीज के साथ ऐसा हुआ तो पहले संचालक पहले जेल जाएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed