फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patient will be treatment in eleven private hospitals in gorakhpur

गोरखपुर में इन 11 निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कोरोना का इलाज, चुकानी होगी भारी कीमत

Tue, 21 Jul 2020 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 AM IST
सार

  • सामान्य मरीजों के लिए आठ हजार तो गंभीर मरीजों के लिए 13 हजार रुपये प्रतिदिन देने होंगे
  • इनमें से आठ निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को मिलेगा निशुल्क उपचार

विज्ञापन
Corona patient will be treatment in eleven private hospitals in gorakhpur
तापमान जांचती स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने कोविड-19 के इलाज के लिए शहर के 11 निजी अस्पतालों को लेवल-टू फैसिलिटी का घोषित किया है। इन 11 अस्पतालों में 250 मरीजों का इलाज हो सकेगा। हालांकि मरीज को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भारी-भरकम रकम खर्च करनी पड़ेगी।

विज्ञापन


सामान्य मरीज के इलाज के लिए प्रतिदिन आठ हजार और गंभीर मरीज के उपचार के लिए प्रतिदिन 13 हजार रुपये देने होंगे। इनमें से आठ अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों का कोरोना का भी मुफ्त इलाज होगा। डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि इससे काफी हद तक मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत, 10 घंटे पड़ा रहा संक्रमित बुजुर्ग महिला का शव
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए 11 निजी अस्पतालों को लेवल-टू का दर्जा दिया गया है। जो भी मरीज इन अस्पतालों में निजी सुविधा के साथ इलाज कराना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प खुला रहेगा। अस्पतालों के साथ समन्वय का कार्य अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय को सौंपा गया है।

इन निजी अस्पतालों को मिली है इलाज की अनुमति

सीएमओ ने बताया कि शहर के आनंदलोक रिमेडियल रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, स्टार हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, न्यू उदय मेडिकल सेंटर, पल्स हॉस्पिटल, आर्यन हॉस्पिटल, दिव्यमान हॉस्पिटल एंड सर्जिकल मैटर्निटी होम और गर्ग हॉस्पिटल को कोरोना मरीजों के इलाज की अनुमति दी गई है। इन आठ अस्पतालों में आयुष्मान योजना के लाभार्थी निशुल्क इलाज करा सकते हैं। इसके अलावा सावित्री हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, राणा हॉस्पिटल और सिटी हॉस्पिटल में भी कोरोना पीड़ित का इलाज कराया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर में मिले 39 और कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 1142

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed