फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Corona patient dies in ambulance due to lack of treatment at Gorakhpur

गोरखपुर: इलाज के अभाव में कोरोना संक्रमित ने तोड़ा दम, पौने दो घंटे एंबुलेंस में पड़ा रहा मरीज

Tue, 25 Aug 2020 12:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 Aug 2020 12:16 PM IST
विज्ञापन
Corona patient dies in ambulance due to lack of treatment at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में इलाज के अभाव में कोरोना मरीज की एंबुलेंस में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को टीबी अस्पताल में मरीज को भर्ती करने में देरी की गई। अस्पताल परिसर में बुजुर्ग मरीज एंबुलेंस में पौने दो घंटे तक पड़े रहे। समय से इलाज नहीं मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भटहट के गुलरिहा निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति को काफी दिनों से शुगर की बीमारी थी। इस बीच उनकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने कोरोना जांच कराई। जांच में बीते 22 अगस्त को वह कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार को तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने एंबुलेंस बुलाया। परिजन बीआरडी मेडिकल कॉलेज जाने को बोले तो एंबुलेंस चालक 100 बेड टीबी अस्पताल लेकर गया। परिजनों के मुताबिक, एंबुलेंस कर्मी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए अंदर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह करीब पौने दो घंटे बाद वापस आए, तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि अगर समय पर डॉक्टर आ गए होते तो मरीज की जान नहीं जाती। सही समय पर इलाज न मिलने की वजह से मरीज की जान गई है।


टीबी अस्पताल नोडल अधिकारी डॉ. अखिलानंद त्रिगुण ने कहा कि एंबुलेंस दोपहर बाद 2:50 बजे अस्पताल परिसर में पहुंची। डॉक्टर ने तत्काल मरीज को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव को सुरक्षित रखा गया है। मंगलवार को सुबह नौ बजे परिजनों को शव सौंपा जाएगा।   


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed