फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   corona infection very fast in gorakhpur

गोरखपुर में कोरोना: शहर में संक्रमण की रफ्तार तेज, चपेट में आई 70 कॉलोनियां

Mon, 17 Jan 2022 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Jan 2022 10:19 AM IST
सार

गोरखपुर जिले में बीते छह दिनों में 1961 संक्रमित मिले हैं, इसमें से 1525 शहरी क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
corona infection very fast in gorakhpur
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने की तैयारी करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले शहर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज है। फिलहाल शहर की 70 कॉलोनियों के लोग संक्रमण की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते एक सप्ताह में जिले में 2259 संक्रमित मिले हैं। इनमें 1781 संक्रमित शहरी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


इनमें आरपीएसएफ के रजही कैंप, एयरफोर्स स्टेशन, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एम्स, रेलवे अस्पताल, बशारतपुर, रामजानकी नगर, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, तारामंडल, आजाद चौक, फर्टिलाइजर, इंदिरा नगर, पादरी बाजार, मोहद्दीपुर, सूर्य कुंड, रेल विहार, शक्ति नगर, आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले लोग शामिल हैं। तिवारीपुर, छोटे काजीपुर, घोसीपुरवा, बसंतपुर, नखास में भी कई संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


वहीं, बीते छह दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में 478 संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा संक्रमित चौरीचौरा और भटहट क्षेत्र के हैं। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमण का असर ज्यादा है। इसलिए शहरी क्षेत्र में जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। प्रतिदिन आठ हजार से अधिक सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिनों में मिले हैं यहां इतने संक्रमित

तारीख कुल शहरी ग्रामीण
16 298 256 42
15  377 310 67
14 458 386 72
13 200 147 53
12 426 337 89
11 281 184 97
10 219 161 58



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed