गोरखपुर: कोरोना संक्रमण ने फिर फीका किया शादी का जश्न, शामिल हो पाएंगे केवल सौ लोग
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि जनवरी में 22, 23, 24 और 25 तारीख यानी सिर्फ चार मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 फरवरी अर्थात 11 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च में 4 और 9 तारीख हो शादियां हो सकेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक हजार पार करते ही नई बंदिशों के तहत अब शादी समारोहों में केवल सौ लोग ही शामिल हो सकते हैं। संक्रमण और बढ़ा तो यह संख्या और 50 तक सीमित हो सकती है। इसी आशंका में वे लोग परेशान हैं, जिन्हें अपने बेटे और बेटी की शादी करनी है। किसी के समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करे और कैसे करे? संक्रमण की वजह से शादी का जश्न फिर फीका होने जा रहा है।
साल 2020 से ही कोरोना महामारी शादी-ब्याह के जश्न को फीका करती आ रही है। संक्रमण की वजह से सभी मेहमान एकत्रित नहीं हो सकते। इस वजह से कई लोग शादी टाल चुके हैं। जो लोग शादी करते भी हैं, उन्हें मेहमानों की संख्या सीमित करनी पड़ती है। जैसे-तैसे शादी करनी पड़ती है और जश्न की हसरत धरी रह जाती है। वहीं, शादियों से जुड़े तमाम तरह के कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
कोरोना के चलते मैरिज हाल, टेंट, हलवाई, बैंड बाजा और डीजे आदि का कारोबार ठप हो रहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले वर्ष स्थगित शादियां एक बार फिर, संक्रमण के चक्कर में फंस गईं हैं। जिनके यहां मांगलिक कार्यक्रम होने हैं उनकी परेशानियां बढ़ गईं हैं। लोगों ने कार्ड छपवा कर सगे संबंधियों को बांट दिया है।
बैंड बाजा, हलवाई, डीजे, शामियाना और मैरिज हाल तय हो गए हैं। कइयों ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। अब नई कोरोना गाइड लाइंस के हिसाब से आयोजन करना मुश्किल हो रहा है। समझ में नहीं आ रहा है कि किसे बुलाएं और किसे मना करें। निमंत्रण बांट चुके अधिकतर लोग मेहमान पर ही छोड़ दे रहे हैं। उनका कहना है कि जिसे जैसा समझ में आएगा वैसा करेगा। आखिरकार कोरोना गाइड लाइंस का पालन तो करना ही है। इसी के बीच शादी भी होनी है। इसे मेहमान भी समझते ही हैं।
नौ माह में 63 दिन गूंजेंगी शहनाइयां
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि जनवरी में 22, 23, 24 और 25 तारीख यानी सिर्फ चार मुहूर्त हैं। फरवरी में 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 फरवरी अर्थात 11 शुभ मुहूर्त हैं। मार्च में 4 और 9 तारीख हो शादियां हो सकेंगी। अप्रैल में 14 से 17 तक और 19 से 24 और 29 अप्रैल को विवाह के योग हैं। मई में 2, 3, 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 मई को विवाह हो सकेंगे। जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे। जुलाई में 4, 6, 7, 8 और 9 को शादियां हो सकेंगी। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चातुर्मास के कारण मांगलिक कार्य नहीं होंगे। नवंबर में 25 को देवोत्थान एकादशी के साथ 26, 28 और 29 सहित चार दिन विवाह हो सकेंगे। दिसंबर में 2, 4, 7, 8 और 9 को शुभ मुहूर्त हैं।
केस 1
कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से पिछले वर्ष शादी का आयोजन अगले वर्ष के लिए टाल दिया था। सोचे थे कि बहन की शादी खूब धूमधाम से करेंगे। अब एक बार फिर कोरोना की पाबंदियों ने पुराने हालत बना दिए हैं। 10 फरवरी को शादी की तारीख है। इस बार सीमित संसाधनों में शादी की जाएगी।- अभिनव त्रिपाठी
केस 2
पिछले वर्ष 22 अप्रैल को भाई की शादी थी। सभी तैयारियां पूरी हो गई थीं, लेकिन कोरोना काल की वजह से शादी टाल दी गई थी। घरवालों ने सोचा था कि अगले वर्ष कोरोना खत्म हो जाएगा तो बड़े आयोजन के साथ शादी की जाएगी। लेकिन, अब गिने-चुने मेहमानों के बीच ही शादी करनी होगी। सारी तैयारी हो चुकी है। इस बार टालना उचित नहीं लग रहा है। - मनोज आर्या