फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CoronaVirus Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: corona infected die boy close friend is missing in Basti

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती में जिस शख्स की कोरोना से हुई थी मौत, उसका करीब दोस्त लापता

Sat, 04 Apr 2020 03:33 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Apr 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Gorakhpur UP (Uttar Pradesh) News in Hindi: corona infected die boy close friend is missing in Basti
गोरखपुर में कोरोना वायरस। - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर के तुरकहिया में एक के बाद एक मृतक सहित अब तक पांच कोरोना वायरस संक्रमितों की पुष्टि हुई है। मृतक के एक करीबी दोस्त को भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब उससे स्वास्थ्य टीम ने पूछताछ की तो पता चला कि एक और मित्र जो अक्सर उसके घर आता जाता था वह गायब है।

विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सकते में आ गई और उसका मोबाइल नंबर खोज निकाला, लेकिन उसका फोन बंद आने लगा। अब टीम को यह चिंता सताने लगी है कि कहीं वह भी पॉजिटिव न निकले, वरना यह तमाम लोगों को संक्रमित कर देगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बस्ती में कोरोना से पहली मौत 30 मार्च को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तुरकहिया निवासी युवक की हुई। इसके बाद पूरे परिवार को आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया। इस दौरान पता चला कि मृतक का एक करीबी दोस्त भी कोरोना से संक्रमित निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दोस्त ने स्वास्थ्य टीम को एक और नाम बताया है जो मृतक का करीबी दोस्त है। प्रशासन तमाम दांव पेंच लगाकर उसकी तलाश कर रही है लेकिन तीन दिन बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।


नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि मृतक के दो दोस्त में से एक तो मिल गया उसकी जांच भी हो गई वह कोरोना संक्रमित पाया गया, जबकि दूसरा दोस्त लापता है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसका पता नहीं चल पा रहा है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed