{"_id":"5e85bf298ebc3e72b75409ba","slug":"corona-infected-deceased-s-close-victims-too-in-basti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: दोस्त को चाय पिलाना युवक को पड़ा भारी, बदले में मिल गया कोरोना, पढ़ें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: दोस्त को चाय पिलाना युवक को पड़ा भारी, बदले में मिल गया कोरोना, पढ़ें क्या है मामला
Fri, 03 Apr 2020 09:26 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर के तुरकहिया में कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत के बाद सकते में आए प्रशासन को एक और झटका बृहस्पतिवार को लगा है। मृतक युवक के दो करीबी दोस्त भी कोरोना संक्रमण का शिकार पाए गए हैं।
विज्ञापन
केजीएमयू की रिपोर्ट आने के बाद जिले भर में दहशत है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने दोस्त से मिलने व चाय पिलाने के लिए अस्पताल गए थे। इधर प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए मुख्य मार्गों के अलावा गलियों व मोहल्लों में सख्त पहरा कर दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के गांधीनगर मोहल्ले के युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद से प्रशासन सक्रिय हो गया है। मृतक के परिवार के छह सदस्यों व शव को नहलाने वाले तीन लोगों को ओपेक चिकित्सालय कैली के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
वहीं जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों को होम तथा 25 पैरामेडिकल व दो एंबुलेंस चालकों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। इन्हें 14 दिनों तक यही रखा जाएगा।
पूरे गांव की हो रही है जांच
वहीं मृतक के जनाजे में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। तुरकहिया के 1733 घरों में बाहर से आए लोगों का नमूना 24 टीम ले रही है। इसके अलावा पहले कोरोना मृतक के परिवार सहित नौ लोगों का भी नमूना केजीएमयू जांच के लिए भेज दिया गया है। इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
वहीं बृहस्पतिवार सुबह मृतक के दो करीबी दोस्त भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। दोनों युवकों को तुरंत जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर दोनों के परिवार को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
नोडल अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि केजीएमयू के रिपोर्ट के बाद अपने शहर में तीन लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हो गई है। एक की मौत हो चुकी है व दो संक्रमित युवकों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू कर दिया गया है। वहीं उसके परिवार के सभी सदस्यों को भी होम क्वारंटीन कर दिया है।