गोरखपुर में बढ़ा कोरोना का खतरा: संक्रमित महिला की मौत, एक साल की बच्ची समेत मिले 426 नए मरीज
शहर के मृतका संक्रमित महिला शाहपुर इलाके के बिछिया मोहल्ले की थी। मंगलवार को उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बुधवार को भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एम्स के कर्मचारियों समेत गोरखपुर जिले में 426 नए संक्रमित मरीज मिले। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1504 हो गई है। मंगलवार को बीआरडी में भर्ती कराई गई शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया मोहल्ले की 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला की बुधवार को मौत हो गई।
बुधवार को जारी रिपोर्ट में बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रोफेसर समेत 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एम्स में 16, एयरफोर्स स्टेशन में पांच, रामजनकीनगर में पांच, खाद कारखाना में दो, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय में चार, ट्रेन से आने वाले चार यात्रियों, गीडा स्थित एक फैक्ट्री में छह, मेडिकल कालेज से सटे अपार्टमेंट में तीन, सदर तहसील में दो, जिला न्यायालय में 11, इंदिरानगर में चार, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक, एसएसबी में एक, कृष्णानगर प्राइवेट कालोनी में एक ही परिवार के तीन, गोरखनाथ के साकेतनगर में एक ही परिवार के तीन और ककराखोर में चार संक्रमित मिले हैं।
एक साल की बच्ची भी संक्रमित
घोषीपुरवा मोहल्ले की एक साल की बच्ची को दो-तीन दिन से सर्दी, बुखार होने पर परिजन बुधवार को उसे एक डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने जांच कराई तो बच्ची संक्रमित मिली। हालांकि परिवार के किसी अन्य सदस्य में अभी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
एयरपोर्ट का एक यात्री भी संक्रमित
एयरपोर्ट पर नौ जनवरी को आए एक यात्री का नमूना पॉजिटिव मिला है। 10 जनवरी को नमूना जांच के लिए बीआरडी के माइक्रो बायोलाजी विभाग में भेजा गया था। बुधवार को यात्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने स्वजन को जानकारी दे दी है।