फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Coordination is necessary in the field of AI and cyber security: Vice Chancellor

Gorakhpur News: एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तालमेल जरूरी : कुलपति

Fri, 23 Aug 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Coordination is necessary in the field of AI and cyber security: Vice Chancellor
- इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा में एआई और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन सेल एवं इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स लोकल चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया। इसमें एआई और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने डिजिटल दुनिया में सुरक्षा की बढ़ती चुनौतियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन एवं संस्थान के सचिव श्याम बिहारी अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनुज अग्रवाल, डॉ. पीके मिश्रा, संस्थान के निदेशक डॉॅॅ. एनके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव के साथ तालमेल बिठाने और डिजिटल दुनिया की सुरक्षा के लिए नए समाधान खोजने की आवश्यकता पर चर्चा की। मुख्य वक्ता एमएच जैदी ने एआई और साइबर सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर डॉ. पी के मिश्रा ने एआई को दोधारी तलवार बताते हुए जागरूक होकर इसका प्रयोग करने को कहा। एमएमएमयूटी के पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष जेबी राय ने भी अपनी बातें रखी। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स लोकल चैप्टर गोरखपुर के लिए डॉ. एनके सिंह को अध्यक्ष और पवनेश कुमार को सचिव पद पर निर्विरोध चयनित किया गया। इस अवसर पर डॉ. पीडी पांडा, मुमताज खान, एमक्यू बेग, आरसी पांडेय, आशीष कुमार, डॉ. एआर त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्लाइंट नेम- आईटीएम गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed