फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convocation of MMMUT today in Gorakhpur

गोरखपुर: MMMUT का दीक्षांत समारोह आज, 1290 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

Mon, 26 Sep 2022 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 10:44 AM IST
सार

कुलपति ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों बीटेक एवं बीबीए में कुल 832 उपाधि दी जाएगी, जिसमें 653 छात्र एवं 179 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं का प्रतिशत 28 फीसदी है। जबकि, प्रदेश सरकार ने 20 फीसदी छात्राओं के आरक्षण का मानक रखा है। 

विज्ञापन
Convocation of MMMUT today in Gorakhpur
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का सातवां दीक्षांत समारोह सोमवार को बहुउद्देशीय हॉल में होगा। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल बीटेक सहित अन्य पाठ्यक्रमों के 1290 विद्यार्थियों को उपाधि देंगी। 39 टॉपरों को स्वर्ण पदक भी प्रदान करेंगी। इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद असद को कुलाधिपति समेत कुल पांच स्वर्ण पदक मिलेगा।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह की तैयारियों को रविवार को अंतिम रूप दिया गया, फिर कुलपति कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने पत्रकारों से बात की और जानकारियां दीं। कुलपति ने बताया कि समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। मुख्य अतिथि एमजी मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव चाबा हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल होंगे।  जिन 1290 विद्यार्थियों को उपाधि दी जानी है, उनमें 941 छात्र एवं 339 छात्राएं हैं। कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट किया जाएगा। वहीं, विभिन्न विभागों में वर्चुअल रूप से भी दीक्षांत समारोह को देखने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


स्नातक में 28 फीसदी छात्राओं को मिलेगी उपाधि
कुलपति ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों बीटेक एवं बीबीए में कुल 832 उपाधि दी जाएगी, जिसमें 653 छात्र एवं 179 छात्राएं शामिल हैं। छात्राओं का प्रतिशत 28 फीसदी है। जबकि, प्रदेश सरकार ने 20 फीसदी छात्राओं के आरक्षण का मानक रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाठ्यक्रमों में उपाधियों की संख्या

पाठ्यक्रम           कुल संख्या   छात्र   छात्राएं
बीटेक                    790         632      157
बीबीए                      42          21        21   
एमटेक                  194         131       63
एमएससी                38           09        29
एमबीए                    68           35        33
एमसीए तीन वर्ष       63          43         20
एमसीए दो वर्ष          68          47         21
पीएचडी                   27           23        04

पहली बार हुआ दीक्षा उत्सव का आयोजन
कुलपति प्रो पांडेय ने बताया कि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है, जहां दीक्षा उत्सव का आयोजन किया गया है। चार दिन तक चले उत्सव में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के स्कूलों के बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर दिया गया। कुलपति ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि आयुष कैंप व रक्तदान शिविर लगाया गया। पांच गांवों में 34 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग दी जा रही है। टीबी के 27 मरीजों को गोद लेकर उनके इलाज की व्यवस्था की गई, उनमें 13 स्वस्थ हो चुके हैं।  

 

ये हैं टॉपर
बीटेक पाठ्यक्रम: सिविल इंजीनियरिंग में प्रदीप कुमार, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में निखिल शुक्ला, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अमित कुमार, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में मोहम्मद असद, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में विजयपाल यादव और केमिकल इंजीनियरिंग में मयंक राज तिवारी।

एमटेक पाठ्यक्रम: सिविल इंजीनियरिंग में विशेष यादव, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में अर्चना सिंह, इंफार्मेशन टेक्नालॉजी में अंशिता मालवीय, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में देवेंद्र कुमार पांडेय, इलेक्ट्रानिंग एंड कम्यूनिकेशन में विकास विश्वकर्मा एवं मैकेनिक इंजीनियरिंग में उमा दत्त चौबे।

बीबीए : साक्षी पांडेय
एमसीए : ओमेंद्र सिंह गक्खरे व विशाल गुप्ता
एमबीए : ज्योति जायसवाल
एमएससी भौतिकी : आकांक्षा त्रिपाठी
एमएससी मैथ : सदफ फातिमा
एमएससी केमेस्ट्री : सैफाली मिश्रा

1984 बैच के छात्र हैं मुख्य अतिथि राजीव चाबा
एमजी मोटर्स इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजीव चाबा दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। वे 1984 बैच के यहीं से पासआउट छात्र हैं, तब यह इंजीनियरिंग कॉलेज हुआ करता था। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद देश के टॉप प्रोफेशनल्स में अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed