फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convocation ceremony at Gorakhpur University today, preparations complete

Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह आज, 50 टॉपरों को दिया जाएगा गोल्ड मेडल

Wed, 28 Jun 2023 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Jun 2023 10:28 AM IST
सार

कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मंगलवार को दीक्षांत तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल 50 विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल के साथ ही 83 डोनर के रूप में स्मृति गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। 2022 के कुल 46 तथा 2021 के कुल 4 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा।

विज्ञापन
Convocation ceremony at Gorakhpur University today, preparations complete
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का 41 वां दीक्षांत समारोह बुधवार को दीक्षा भवन में सुबह नौ बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी होंगे। समारोह के दौरान 50 टॉपरों को गोल्ड मेडल और 83 मेधावियों को स्मृति गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। टॉपरों में बेटियों ज्यादा हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की ली हैं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने मंगलवार को दीक्षांत तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कुल 50 विश्वविद्यालय गोल्ड मेडल के साथ ही 83 डोनर के रूप में स्मृति गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। 2022 के कुल 46 तथा 2021 के कुल 4 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसमें स्मृति पुरस्कार के रूप दिया जाने वाला ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्वर्ण पदक तथा ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ स्वर्ण पदक शामिल है। इसके अलावा 70 शोधकर्ताओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता को लेकर चर्चा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन जुड़ सकती हैं। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों को जूम लिंक भेज दिया गया है। इस लिंक से महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा शिक्षक दीक्षा समारोह में प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: टमाटर ने लगाया शतक, हरी सब्जियां भी 50 के पार

कार्यक्रम की अध्यक्षता को लेकर चर्चा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ऑनलाइन जुड़ सकती हैं। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों को जूम लिंक भेज दिया गया है। इस लिंक से महाविद्यालय के विद्यार्थी तथा शिक्षक दीक्षा समारोह में प्रतिभाग कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में हादसा: अनियंत्रित कार और बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

गोल्ड मेडल में छात्राओं ने मारी बाजी
कुलपति प्रो. सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 के कुल 46 स्वर्ण पदकों में 38 (82.60 प्रतिशत) छात्राओं को प्राप्त हुआ है। वहीं, डोनर पदकों में 86.41 प्रतिशत छात्राओं को स्वर्ण पदक मिल रहा है। सत्र 2022 में विश्वविद्यालय स्नातक तथा परास्नातक पाठ्यक्रमों में 82831 डिग्रियां दी जाएंगी।

इसमें 64.79 प्रतिशत छात्राएं हैं। कुल प्रदान की जाने वाली डिग्रियों में विश्वविद्यालय के 7908 तथा महाविद्यालय के 74923 विद्यार्थी शामिल हैं। विश्वविद्यालय द्वारा 41वें दीक्षांत समारोह के लिए जारी लोगो पर नैक मूल्यांकन में ए प्लस प्लस की छाप है।

 

 

दीक्षांत का हुआ पूर्वाभ्यास

कुलपति प्रो. राजेश सिंह के नेतृत्व में दीक्षा भवन में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास किया गया। आचार्यों, विद्या परिषद तथा कार्य परिषद सदस्यों की विद्वत पदयात्रा भी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रो. संजय बैजल तथा विशिष्ट अतिथि की भूमिका में प्रो. विनीता पाठक रहीं। सभी स्वर्ण पदक विजेता को पदक प्राप्त करने का पूर्वाभ्यास भी कराया गया।

इसे भी पढ़ें: सात जन्मों का साथ टूटा साथ: विवाहिता की रस्सी से गला कसकर हत्या, पति गिरफ्तार

उच्च शिक्षा मंत्री का घेराव करेगा एबीवीपी
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने बुधवार की सुबह नौ बजे उच्च शिक्षा मंत्री के घेराव करने का निर्णय लिया है। परिषद के गोरक्ष प्रांत के मीडिया संयोजक अनुराग मिश्र ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितता सहित समूचे प्रदेश के विश्वविद्यालयों में उत्पन्न हुई शैक्षिक समस्याओं को लेकर घेराव किया जाएगा।

कार्य परिषद सदस्य करेंगे समारोह का बहिष्कार
गोविवि के कार्य परिषद सदस्य एवं गुआक्टा के महामंत्री प्रो. धीरेंद्र सिंह ने 41वें दीक्षांत समारोह के बहिष्कार की घोषणा की है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर महाविद्यालयों से विभिन्न कार्यक्रमों के नाम पर धनउगाही का आरोप लगाया है। कहा कि संगोष्ठी और कभी दीक्षांत समारोह पर पत्रिका निकालने की आड़ में विज्ञापन के नाम पर महाविद्यालयों से पैसे लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed