फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Convocation: 87 thousand students will get graduate and post graduate degrees

Gorakhpur News: दीक्षांत: 87 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री

Fri, 23 Aug 2024 05:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Convocation: 87 thousand students will get graduate and post graduate degrees
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह में कुल 138 पदक दिए जाएंगे। इसमें 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक और 83 डोनर्स पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री भी प्रदान की जाएगी, जिसमें 57,723 छात्राएं शामिल हैं। डिग्री पाने वालों में विश्वविद्यालय परिसर के 6793 और संबद्ध महाविद्यालयों के 80,566 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में 30 अगस्त को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में 55 विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक विजेताओं में 47 छात्राएं (85.46 प्रतिशत) शामिल हैं। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में पदक विजेताओं और डिग्री धारकों के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय के 43वें दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी एवं सीईओ राधिका गुप्ता के नाम की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही राधिका गुप्ता को डी-लिट की मानद उपाधि दिए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी, जिसमें 70 छात्राएं और 96 छात्र शामिल हैं। यह संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

दीक्षांत समारोह के परिधान को स्वीकृति
कार्य परिषद ने दीक्षांत समारोह में शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए विद्या परिषद की ओर से स्वीकृत परिधान के प्रस्ताव पर भी अपनी मुहर लगाई। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा और शिक्षिकाओं के लिए ऑफ व्हाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही पदक विजेता छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पायजामा और छात्राओं के लिए पीली साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed