फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   construction work of Gorakhpur-Deoria Fourlane not completed after seven years

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन का हाल: तीन साल में होना था काम पूरा, सात साल में भी है अधूरा

Wed, 04 May 2022 11:11 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 04 May 2022 11:11 AM IST
सार

2016 में गोरखपुर-देवरिया फोरलेन निर्माण की स्वीकृति के साथ ही धन भी जारी कर दिया गया था। 26 किमी लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। सात साल बाद भी काम अधूरा है और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार जून तक कार्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
construction work of Gorakhpur-Deoria Fourlane not completed after seven years
गोरखपुर देवरिया फोरलेन पर रानीडीहा के पास नाले का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-देवरिया फोरलेन का निर्माण कार्य तीन साल में पूरा हो जाना था, लेकिन यह सात साल बाद भी अधूरा है। तकरीबन चार साल की देरी के बाद अब लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार इस साल जून तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का दावा कर रहे हैं। इनका कहना है कि सभी जगहों पर तेजी से कार्य चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिले इसके लिए गोरखपुर-देवरिया मार्ग को फोरलेन बनाने का फैसला सपा सरकार में ही किया गया था। साल 2016 में मार्ग के निर्माण की स्वीकृति के साथ धनराशि भी जारी कर दी गई थी। छात्रशक्ति नामक फर्म को निर्माण का ठेका दिया गया था।
विज्ञापन


26 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 250 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी। उस समय कहा गया था कि सड़क का निर्माण तीन साल में पूरा हो जाएगा, लेकिन थोड़े दिन काम करने के बाद फर्म ने काम बंद कर दिया। बाद में फिर काम को शुरू किया गया, लेकिन कार्य ने गति नहीं पकड़ी। बार-बार की चेतावनियों के बावजूद जिम्मेदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इन जगहों पर अभी चल रहा है काम

गोरखपुर शहर के प्रमुख हिस्सा कूड़ाघाट के गुरुंग तिराहे से इंजीनियरिंग कॉलेज तक फोरलेन का काम अधूरा है। इस पर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 500 मीटर अब भी बाकी है। विभाग के जिम्मेदार कह रहे हैं कि जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसी प्रकार इस फोरलेन पर तीन पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। तीनों पुल नालों पर बनाए जा रहे हैं। कड़जहां के पास बन रहे पुल का आधा हिस्सा बन गया है। एक तरफ से वाहन आ-जा रहे हैं।

विभाग का दावा है कि जल्द ही काम पूरा हो जाएगा। दूसरा पुल चौरीचौरा के पास तुर्रा नाले पर बन रहा है। इसका पिलर तैयार हो गया है। स्लैब पड़ना है। मई में स्लैब डालने का दावा किया जा रहा है। तीसरा पुल चौरीचौरा के आगे मझने नाले पर बन रहा है। इसे भी 30 जून तक तैयार करने का दावा किया जा रहा है।

लोक निर्माण निर्माण खंड भवन अधिशासी अभियंता केशवलाल ने कहा कि गोरखपुर-देवरिया बाईपास के निर्माण में विलंब हुआ है, लेकिन काम अंतिम दौर में है। सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है। नाले का काम चल रहा है। बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। पुल की वजह से फोरलेन का काम पूरा नहीं हुआ, लेकिन 30 जून तक पूरा काम पूरा हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed