फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   construction work

गोड़धोइया नाला : बैठक कर लोगों ने जताया सीएम का आभार

Mon, 21 Aug 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Aug 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
construction work
गोड़धोइया नाला: राजनगर कॉलोनी में बैठक करते गोड़धोइया नाला घर बचाओ संषर्ष समिति के लोग।
गोरखपुर। गोड़धोइया नाला घर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले राजनगर कॉलोनी में रविवार की शाम लोगों ने बैठक की। इस दौरान लोगों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सीएम ने लोगों ने पीड़ा को समझकर जो निर्देश दिया है, वह सराहनीय है। इससे योजना को पूरा कराने के साथ ही लोगों का मकान उजड़ने से बच जाएगा। लोगों ने कहा कि यदि अधिकारियों ने सीएम के निर्देशों का पालन नहीं किया तो दोबारा उनसे मिलकर इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन




बता दें, 12 अगस्त को गोरखपुर दौरे पर आए सीएम ने डीएम सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का इस्टीमेट दोबारा बनाया जाए। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि लोगों के मकानों को टूटने से बचाया जा सके। रविवार को हुई बैठक में हरसेवकपुर नंबर दो, आदित्यपुरम, घोषीपुरवा, जंगल तुलसीराम बिछिया सहित अन्य मुहल्लों के प्रमोद सिंह, सावित्री मिश्रा, मुन्नी देवी, अन्नपूर्णा जायसवाल, जंग शेर सिंह, सुभाष दुबे, अमर मिश्रा, राकेश शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


...

रजिस्ट्री हुई ठप, आगे नहीं बढ़ी प्रक्रिया

गोड़धोइया नाला का इस्टीमेट दोबारा बनाने का सीएम ने निर्देश दिए हैं। इसके बाद से इस योजना के लिए चल रही रजिस्ट्री भी अधिकारियों ने रोक दी है। प्रशासन के पक्ष में कुल 51 लोग रजिस्ट्री करा चुके हैं। जलनिगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका काम किया जाएगा। टीम जाकर मौके पर दोबारा सर्वे करेगी। राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि जलनिगम की ओर से नई रिपोर्ट बनने के बाद दोबारा निशान लगाए जाएंगे। फिलहाल, अब तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में राजस्व और जलनिगम के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed