{"_id":"63a54d3e6611565cc771ecd6","slug":"construction-of-khazanchi-flyover-will-start-from-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा खजांची फ्लाईओवर का निर्माण, 96.50 करोड़ है लागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा खजांची फ्लाईओवर का निर्माण, 96.50 करोड़ है लागत
Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 23 Dec 2022 12:09 PM IST
सार
96.50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 नवंबर को शिलान्यास किया था। फ्लाईओवर के निर्माण से बड़ी आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। बिहार और नेपाल जाने वाले वाहन जाम में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बरगदवां से कौवाबाग जेल बाईपास फोरलेन के बीच खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण का कार्य अगले सप्ताह शुरू हो जाएगा। परियोजना की स्वीकृति और शिलान्यास के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
साथ ही लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को तीन दिन के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान कमिश्नर ने एसडीएम, डीएफओ और बिजली निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य में पूरा सहयोग करने को कहा। निर्देश दिया कि निर्माण शुरू करने में बिजली के पोल-तार, पेड़ हटाने समेत जो भी बाधाएं हों, उन्हें तत्काल दूर किया जाए।
विज्ञापन
96.50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस फ्लाईओवर का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 नवंबर को शिलान्यास किया था। फ्लाईओवर के निर्माण से बड़ी आबादी को जाम की समस्या से निजात मिलेगा। बिहार और नेपाल जाने वाले वाहन जाम में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान कमिश्नर ने पैडलेगंज से छात्र संघ चौराहा होते हुए फिराक गोरखपुरी चौराहा तक फोरलेन और देवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण कार्य की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन का कार्य भी समय से पूरा करने का निर्देश दिया।