{"_id":"5fe102f88ebc3e3eb7608da2","slug":"construction-of-integrated-divisional-office-building-will-begin-in-new-year-gorakhpur-city-news-gkp377814998","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में शुरू होगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में शुरू होगा एकीकृत मंडलीय कार्यालय भवन का निर्माण
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे बस स्टेशन के पास स्थित उपश्रमायुक्त कार्यालय परिसर में नए साल से एकीकृत मंडलीय कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसे लेकर सोमवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने संबंधित विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य के लिए नामित नोडल एजेंसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) को नियमानुसार जल्द से जल्द आर्किटेक्ट नियुक्त कर डिजाइन बनाने का निर्देश दिया।
कमिश्नर ने वन विभाग को निर्देश दिया कि परिसर में मौजूद पेड़ों का मूल्यांकन कर उन्हें काटने की कार्ययोजना बनाएं। श्रम विभाग को अन्यत्र शिफ्ट करने की कार्ययोजना बनाने का भी उन्होंने निर्देश दिया। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि श्रम विभाग के मौजूदा भवन की कीमत का मूल्यांकन कर उन्हें रिपोर्ट दें। राप्तीनगर में जीडीए की ओर से बनाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास की भी कमिश्नर ने प्रगति जांची। समीक्षा के दौरान अफसरों ने उन्हें बताया कि भवन बना रहे जीडीए, पानी की टंकी व पानी की व्यवस्था करने वाले जल निगम, जल निकासी की व्यवस्था की जिम्मेदारी पाने वाले नगर निगम को अभी तक बजट नहीं मिला है। इसी तरह बिजली विभाग को भी कनेक्शन देने के लिए बजट नहीं मिल पाया है। इसपर कमिश्नर ने जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह को निर्देश दिया कि शासनादेश के अनुसार शासन को बजट के लिए पत्र लिखा जाए और उसकी प्रति उन्हें भी दी जाए ताकि वह भी शासन में पैरवी कर सकें।
मुक्ताकाशी मंच पर नहीं होंगे शादी-विवाह
मुक्ताकाशी मंच का संचालन शुरू होने के पहले कमिश्नर ने चेताया है कि वहां शादी-विवाद के कार्यक्रम न होने पाएं। उन्होंने कहा कि इससे कला के इस मंच की गरिमा खराब होगी। मुक्ताकाशी मंच के संचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों में दिए जाने को लेकर कमिश्नर ने यह एहतियात बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसे निजी हाथों में दिया जाए तो रंगमंच से जुड़े लोगों को प्राथमिकता मिले। इस मंच पर कला प्रदर्शनी, फैशन शो जैसे अन्य रचनात्मक आयोजन कराकर इसके मेंटीनेंस का खर्च निकाला जा सकता है। यही नहीं निजी हाथों में संचालन की जिम्मेदारी होने के बाद भी वहां किसी बुकिंग के लिए रेट तय करने की जिम्मेदारी कमिश्नर की अध्यक्षता वाली कमेटी ही अनुमोदित करेगी।