{"_id":"69dab85d81ec5f65f005539d","slug":"constable-suspended-for-tearing-dr-ambedkars-poster-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1286309-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ा फिर जलाया: गोरखपुर का आरोपी सिपाही निलंबित, SSP ने दिए विभागीय जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर का पोस्टर फाड़ा फिर जलाया: गोरखपुर का आरोपी सिपाही निलंबित, SSP ने दिए विभागीय जांच के आदेश
Sun, 12 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:38 AM IST
सार
एसएसपी ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) से कराई, जिसमें प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसएसपी के अनुसार, मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टर जलाता पुलिसकर्मी
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
गोला थाना क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर का पोस्टर फाड़ने के आरोप में एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 अप्रैल की रात की है। गोला थाने पर तैनात आरक्षी अवधेश कुमार यादव रात्रि गश्त पर था। आरोप है कि इसी दौरान उसने एक सार्वजनिक स्थान पर लगे डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोस्टर को फाड़ दिया। घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

एसएसपी ने मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) से कराई, जिसमें प्रथमदृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। एसएसपी के अनुसार, मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उधर, आरोपी सिपाही अवधेश का कहना है कि रात्रि गश्त के दौरान ठंड लग रही थी। ठंड से बचने के लिए वह पोस्टर फाड़कर आग सेंकने लगा था। उससे अनजाने में गलती हुई। किसी के अपमान की मंशा नहीं थी।
उधर, आरोपी सिपाही अवधेश का कहना है कि रात्रि गश्त के दौरान ठंड लग रही थी। ठंड से बचने के लिए वह पोस्टर फाड़कर आग सेंकने लगा था। उससे अनजाने में गलती हुई। किसी के अपमान की मंशा नहीं थी।