{"_id":"6704dc4a2b6822949d014ee8","slug":"constable-sandeep-s-wife-gave-a-complaint-to-ssp-accusing-gorakhpur-doctor-anuj-sarkari-of-assault-2024-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अल्ट्रासाउंड बड़ी महंगी है...यह सुनत ही भड़क गए थे डॉ. अनुज, सामने की पति की करने लगे पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अल्ट्रासाउंड बड़ी महंगी है...यह सुनत ही भड़क गए थे डॉ. अनुज, सामने की पति की करने लगे पिटाई
Tue, 08 Oct 2024 12:46 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 12:46 PM IST
सार
अदिति ने बताया कि तीन अक्तूबर की इस घटना को देखकर मेरा चार साल का बेटा शिवम भी चीखने-चिल्लाने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस बुलाकर मुझे व मेरे पति को सौंप दिया। थाने पर जांच पड़ताल में डॉक्टर अनुज सरकारी की गलती सामने आने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
सिपाही की पत्नी ने एसएसपी से मुलाकात कर तहरीर दी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डॉक्टर पर हमला करने वाले निलंबित सिपाही पंकज कुमार की पत्नी अदिति चार साल के बेटे शिवम के साथ सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचीं और एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। अदिति ने बताया कि पति ने जब डॉक्टर अनुज सरकारी से कहा कि अल्ट्रासाउंड आपके यहां बहुत मंहगा है।
यहां पर 11 सौ रुपये लिए गए, यही अल्ट्रासाउंड अन्य जगहों पर आठ सौ रुपये में हो जाता है तो वह भड़क गए। डॉक्टर अनुज गाली देने लगे। इसी बीच उनके 15-20 कर्मचारी आए गए। डॉक्टर के साथ मिलकर पति को बेरहमी से पीटा। मेरे साथ भी दुर्व्यवहार किया गया।
अदिति ने बताया कि तीन अक्तूबर की इस घटना को देखकर मेरा चार साल का बेटा शिवम भी चीखने-चिल्लाने लगा। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस बुलाकर मुझे व मेरे पति को सौंप दिया। थाने पर जांच पड़ताल में डॉक्टर अनुज सरकारी की गलती सामने आने पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
आधार कार्ड व पर्चा लेने गए थे क्लीनिक
अदिति ने बताया कि चार अक्तूबर को पति पंकज अपना आधार कार्ड व दवा का पर्चा वापस मांगने डॉ. अनुज सरकारी के क्लीनिक पर गए। इस दौरान उन्हें अकेला देखकर एक बार फिर कर्मचारियों ने उनपर हमला कर दिया। डॉ. अनुज सरकारी जाति सूचक गाली देते हुए बोले कि आज इसके साथ इसकी पत्नी नहीं है, इसे कैंट थाने ले चलकर एफआईआर दर्ज कराओ।
इसके बाद मारते पीटते हुए थाना कैंट तक ले गए, वहां पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भिजवा दिया। थाना कैंट में मैंने भी तहरीर दी, लेकिन डॉक्टर के दबाव में केस दर्ज नहीं किया गया।
अदिति से बीमारी के बारे में एसएसपी ने ली जानकारी
एसएसपी ने सिपाही की पत्नी अदिति से उसकी बीमारी के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही सिपाही के निलंबित होने का कारण भी पूछा। उन्होंने अदिति का इलाज कराने का भी आश्वासन दिया।
एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि सिपाही की पत्नी ने मिलकर प्रार्थना पत्र दिया है। घटनाक्रम के बारे में भी बताया है। जांच पड़ताल कर साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।