फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable recruitment exam... 31440 candidates will appear for the exam today amidst tight security.

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा... कड़ी सुरक्षा के बीच 31440 परीक्षार्थी आज देंगे परीक्षा

Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Constable recruitment exam... 31440 candidates will appear for the exam today amidst tight security.
ज्वाहर लाल नेहरू पीजी कालेज।
महाराजगंज। आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा करके सभी को पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो, कोई भी साल्वर और फर्जी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश न करने पाए। जरा सी भी गड़बड़ी चाहे वह किसी के स्तर पर भी की गई हो उसके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। किसी अभ्यर्थी द्वारा गड़बड़ी का प्रयास हुआ तो कार्रवाई के साथ ही भविष्य की सभी परीक्षा के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को पारदर्शी और अचूक सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी सुचितापूर्ण ढंग से कराने की तैयारी में जनपद पुलिस और प्रशासन लगा है। जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा में 31,440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों को दो जोन में बांटने के साथ ही सीसीटीवी की खुफिया नजरों से कैद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों पर पूरी तरह से नकेल कसते हुए इस बार परीक्षा केंद्र के बाहर ही परीक्षार्थियों का बायोमीट्रिक वेरीफिकेशन किया जाएगा। उनके प्रवेश पत्र की डिटेल और आधार कार्ड में दर्ज जानकारियों का मिलान किया जाएगा, ताकि साल्वर और मुन्नाभाइयों को प्रवेश द्वार पर ही रोक लिया जाए। कुछ अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार की जानकारियों में अंतर है। ये अभ्यर्थी पुलिस की विशेष जांच के केंद्र में हैं। इनके प्रवेश पत्रों पर वेरीफिकेशन अपेक्षित भी लिखा है। इन अभ्यर्थियों को परीक्षा से ढाई घंटे पहले पहुंचना होगा और जिसमें आधार प्रमाणित लिखा है वह आधे घंटे पहले पहुंचकर प्रवेश पा सकते हैं। कुल मिलाकर बगैर आधार वेरीफिकेशन के किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि परीक्षा देने के लिए रेलवे और बस स्टेशनों से आने वाले अभ्यर्थियों की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए लोकल इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया है। आवागमन के विभिन्न साधनों रेलवे और बस स्टेशनों के साथ ही टैक्सी स्टैंडों पर भी यातायात के अतिरिक्त पुलिस कर्मी लगाए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार से जाम या अन्य असुविधा से जूझना न पड़े। आरक्षी लिखित परीक्षा के संबंध में उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8867786192 एवं 9773790762 जारी किए गए हैं, जिससे कोई भी अभ्यर्थी अपनी समस्या का निवारण कर सकता है।

-बायोमीट्रिक और आधार कार्ड से होगा वेरिफिकेशन
--पांच दिन में 10 पालियों में आयोजित होगी लिखित परीक्षा
--सुरक्षा के लिहाज से परीक्षा केंद्रों को दो जोन में बांटा गया

-जरा सी गड़बड़ी और अनियमितता पर तुरंत केस और जेल

-रेलवे और बस स्टेशनों पर रखी जा रही खुफिया नजर

-परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले तक ही मिलेगा प्रवेश

--गड़बड़ी की तो अभ्यर्थी पर लगेगा आजीवन परीक्षा प्रतिबंध

ये बने हैं परीक्षा केंद्र
जवाहर लाल नेहरू पीजी काॅलेज महराजगंज
जीएसवीएस इंटर काॅलेज महराजगंज
महराजगंज इंटर काॅलेज महराजगंज
राजकीय बालिका इंटर काॅलेज महराजगंज
महामाया पॉलिटेक्निक काॅलेज महराजगंज
डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय धनेवा-धनेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed