{"_id":"689b09ce22fb4bd3f30a9550","slug":"constable-killed-his-wife-14-days-after-marriage-constable-arrested-in-basti-2025-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के 14 दिन बाद 'दुल्हन' का कत्ल, डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के 14 दिन बाद 'दुल्हन' का कत्ल, डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने चाकू से गोदकर पत्नी को मार डाला
Tue, 12 Aug 2025 03:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 12 Aug 2025 03:02 PM IST
सार
बस्ती में सिपाही ने शादी के 14 दिन बाद पत्नी की हत्या कर दी। डीसीआरबी में तैनात सिपाही गामा निषाद ने 27 जुलाई को शादी दी थी। सिपाही गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के तरकुलही का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सिपाही ने की पत्नी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बस्ती जिले में डीसीआरबी में तैनात सिपाही ने सब्जी काटने वाली चाकू से गोदकर अपनी 22 वर्षीय पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। अभी 14 दिन पहले ही मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पकरीचंदा दूबे गांव निवासी माया निषाद से गायत्री मंदिर में शादी की थी।
गोरखपुर जिले के खोराबार थाने के तरकुलही निवासी आरोपी गामा निषाद को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत भुअर निरंजनपुर मोहल्ले में राजकुमार गौतम के घर में जनपदीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो डीसीआरबी में तैनात कांस्टेबल गामा निषाद किराए पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन
27 जुलाई को मुंडेरवा थाना इलाके के पकरीचंदा गांव निवासी माया गोंड से गायत्री मंदिर में शादी की थी। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में अपनी पत्नी को सब्जी काटने वाले चाकू से पेट में कई वार कर दिए।

हत्या के बाद उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंच गए। शव कब्जे में लेकर मायके वालों को सूचना दी। उसके पिता गिरधारी लाल गौड़ मौके पर पहुंचे। उसकी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में धारदार हथियार से हत्या करने का केस दर्ज किया गया है।