Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress members from the district will gather at Delhi's Ramlila Maidan.

Gorakhpur News: दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे जिले से कांग्रेसी

Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Congress members from the district will gather at Delhi's Ramlila Maidan.
गोरखपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर प्रस्तावित वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए गोरखपुर के कांग्रेसजन दिल्ली रवाना हो गए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जत्था महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच रहा है। कई कार्यकर्ता ट्रेन और बस से दिल्ली पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी कार्यकर्ता रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि लोकतंत्र में मिले वोट के अधिकार की रक्षा के लिए गोरखपुर के कांग्रेसजन बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंच रहे हैं। रामलीला मैदान में होने वाले जनमार्च को महारैली में बदलने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन अपने मताधिकार की रक्षा के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली जाने वालों में प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, इंजीनियर रजनीश मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद भारती, तौकीर आलम, राजेंद्र यादव, नवीन सिन्हा, अजय कनौजिया, हाफिजुल रहमान, अभिषेक राय गांधी, नूर मोहम्मद, रामू कुशवाहा, अजय मिश्रा, तस्लीम आलम, डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी, राकेश मौर्य, प्रभात चतुर्वेदी, धर्मराज चौहान, वशिष्ठ विश्वकर्मा, जय नारायण यादव, गोरख यादव, नीतीश मिश्रा, सौरभ मिश्रा, रामलाल, दीपक मिश्रा, सुमन चौहान, सोनू चौहान, संतोष प्रताप सिंह, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, राज किशोर तिवारी, गगनदीप आर्य और राजकुमार यादव सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed