UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आधी आबादी को टिकट देने में कांग्रेस आगे, भाजपा-बसपा पीछे
चुनाव आयोग के पास जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक भाजपा व बसपा ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी की है। इन पार्टियों ने दो-दो महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा ने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। नामांकन प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के पास जो आंकड़े उपलब्ध हैं, उसके मुताबिक भाजपा व बसपा ने महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी की है। इन पार्टियों ने दो-दो महिला प्रत्याशियों को टिकट दिए हैं। महिलाओं को टिकट देने के मामले में भाजपा व सपा के सहयोगी दल भी पीछे हैं। अपना दल (एस) व निषाद पार्टी ने भी महिलाओं को टिकट नहीं दिया है।
गोरखपुर : कांग्रेस ने चार व सपा ने तीन महिलाओं को टिकट दिया
कांग्रेस ने नौ में चार सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया है। गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय, पिपराइच से पूनम चौहान, चिल्लूपार से सोनिया शुक्ला और कांग्रेस से रजनी को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा ने शहर से सुभावती शुक्ला, खजनी से रूपावती और कैंपियरगंज से काजल निषाद को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा और बसपा ने महिलाओं को टिकट नहीं दिया है।
बस्ती : भाजपा व कांग्रेस ने एक-एक महिला को प्रत्याशी बनाया
भाजपा ने रुधौली विधानसभा क्षेत्र में संगीता प्रताप जायसवाल को टिकट दिया है। वह विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी हैं। इसी तरह कांग्रेस ने हर्रैया विधानसभा सीट सेलबोनी सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सपा व बसपा ने किसी महिला को टिकट नहीं दिया है। जिले में विधानसभा की पांच सीटें हैं।