फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Competition to become Mahadani by donating plasma

प्लाज्मा दान करके महादानी बनने की होड़

Tue, 08 Sep 2020 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Competition to become Mahadani by donating plasma
प्लाज्मा दान करके महादानी बनने की होड़
विज्ञापन

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी शुरू होने के साथ ही दानदाताओं की लाइन लग गई है। जेई, एईएस के नोडल प्रभारी डॉ. वीके श्रीवास्तव के पास अबतक 19 लोगों ने प्लाज्मा दान करने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें ऐसे लोग भी हैं जो अभी स्वयं कोरोना से जंग लड़ रहे हैं लेकिन ठीक होने के बाद दूसरों के हित के लिए प्लाज्मा दान करना चाहते हैं। आईएएस व गोरखपुर सदर तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने भी प्लाज्मा दान करने पर सहमति दी है।
प्लाज्मा थेरेपी कोरोना संक्रमितों के इलाज में काफी कारगर साबित हुई है। इसी वजह से मेडिकल कॉलेज में भी प्लाज्मा थेरेपी शुरू की गई। अब जरूरत प्लाज्मा दान करने वालों की है। लिहाजा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके श्रीवास्तव, दिलीप सिंह और अमित सिंघानिया की टीम दान करने के इच्छुक लोगों की सूची बनाने में जुट गई है। बताया कि मोबाइल नंबर 9415378716 पर व्हाट्स एप करके अब तक 17 लोगों ने प्लाज्मा दान करने के लिए पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

...तो आप भी दान कर सकते हैं प्लाज्मा
- कोरोना संक्रमण के बाद निगेटिव रिपोर्ट आए 28 दिन बीत गए हो।
- वजन 55 किलोग्राम से कम नहीं है। आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है।
- महिला हैं तो हाल-फिलहाल में गर्भवती न रहीं हों।
- पूरी तरह स्वस्थ हों और कोई संक्रमण न बाकी रह गया हो।
इन्होंने जताई दान की इच्छा
- संयम श्रीवास्तव, डॉ. यशवंत मल्ल, डॉ. विपिन सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित, पूजा पांडेय, दीप कुमार, यशपाल सिंह, पुरुषोत्तम राय, पुरुषोत्तम शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर गौरव सिंह सोगरवाल, अमरनाथ, शुभम गुप्ता, सुशांत गुप्ता, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, अनुज पांडेय, राजेश पांडेय, इंद्रजीत राय और महेंद्र त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप में गजब का है जज्बा
कोरोना से जंग लड़ रहे दीप कुमार भी प्लाज्मा दान करेंगे। इसकी सहमति मोबाइल फोन के जरिए दीप ने दी है। वह अभी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। लेकिन ठीक होने के बाद उन्होंने दान करने की इच्छा जताई है।

परिवार भी आगे आए प्लाज्मा दान करने की लाइन में
कई परिवार ऐसे हैं जिनके दो-दो सदस्य आगे आए हैं। शुभम गुप्ता और नीरज गुप्ता एक ही परिवार से हैं। पूजा पांडेय और सिद्धार्थ दीक्षित पति-पत्नी हैं। इन सबका कहना है कि कोरोना वायरस से किसी की जान बच जाए, इससे बड़ा उपकार क्या होगा। जब भी जरूरत पड़ेगी, प्लाज्मा देंगे।
मुहिम को ऐसे बढ़ा रहे आगे
- कोविड-19 पॉजिटिव से संपर्क स्थापित करके दान के लिए प्रेरित कर रहे।
- फेसबुक, व्हाट्स एप व ट्विटर की मदद से अपील कर रहे।
- कोरोना संक्रमितों की संख्या जुटाई जा रही।
- 15 दिन में 100 यूनिट प्लाज्मा उपलब्ध कराने का है लक्ष्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed