फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   competation for basic students

बेसिक के बच्चों की मेधा को मिलेगी ऊंची उड़ान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
competation for basic students
बेसिक के बच्चों की मेधा को मिलेगी ऊंची उड़ान - बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से होगी चित्रकला, पोस्टर और कथा लेखन प्रतियोगिता अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए ई पाठशाला के अंतर्गत चित्रकला, पोस्टर और कथा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की मेधा को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता ब्लॉक, जिला और राज्यस्तरीय होगी। बीएसए बीएन सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पाठ्यक्रम तथा सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कोविड-19 के दृष्टिगत इस प्रतियोगिता को वाट्सएप एवं ई-मेल के माध्यम से संचालित किया जाएगा। -- ये है प्रतियोगिता का कार्यक्रम प्राथमिक स्तर पर मेरा गांव विषय पर प्रतियोगिता 10 से 25 जून तक तथा आंकलन की अवधि 25 से 28 जून होगी। परिणाम 30 जून को घोषित होगा। इसी प्रकार मेरा विद्यालय विषय पर प्रतियोगिता 1 से 10 जुलाई तथा आंकलन 20 से 28 जुलाई व परिणाम 30 जुुलाई को घोषित होगा। मेरे अभिभावक के लिए प्रतियोगिता 1 से 20 अगस्त तथा आंकलन 20 से 28 अगस्त व परिणाम 30 अगस्त को घोषित होगा। जबकि मेरे अध्यापक के लिए प्रतियोगिता 1 से 20 सितंबर तथा आंकलन 20 से 28 सितंबर व परिणाम 30 सितंबर को घोषित होगा। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिता जून में ही आरंभ होकर 28 सितंबर तक चलेगी। अंतिम परिणाम 30 सितंबर को घोषित होगा। ------------------ --- ये है प्रतियोगिता की विषयवस्तु प्रतियोगिता के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए अलग-अलग विषय तय किए गए हैं। प्राथमिक के लिए मेरा गांव, मेरा विद्यालय, मेरे अभिभावक व मेरे अध्यापक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए मेरा विद्यालय, मेरे मित्र, मेरा भविष्य, मेरा कैरियर व कोविड-19 से बचाव है। इन विषयों पर बच्चे चित्रकला, पोस्टर व कथा लेखन प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। कथा लेखन प्रतियोगिता में शामिल बच्चे पांच सौ शब्दों में उपरोक्त विषयों पर कथा लिख सकते हैं। विजेताओं का चयन ब्लाक, जनपद व राज्य स्तर पर किया जाएगा। विजेता चयन की जिम्मेदारी ब्लाक स्तर पर संबंधित ब्लाक के एआरपी टीम, जनपद स्तर पर एसआरजी टीम तथा राज्य स्तर पर राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा गठित चार सदस्यीय टीम की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed