फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Company setting up PepsiCo plant with 1071 crores in Gida Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी को विकास के नए पंख लगाने आ रही पेप्सिको, 1071 करोड़ से कंपनी लगा रही प्लांट

Wed, 05 Apr 2023 12:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 12:39 PM IST
सार

गीडा ने इसके लिए कंपनी को 50 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इस पर कंपनी की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। यह पेप्सिको का देश में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा। वहीं यह कंपनी का देश में 37वां और उत्तर प्रदेश में सातवां प्लांट होगा।

विज्ञापन
Company setting up PepsiCo plant with 1071 crores in Gida Gorakhpur
पेप्सिको (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

गोरक्षनगरी को विकास के नए पंख लगाने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी पेप्सिको अपना प्लांट लगाने जा रही है। वरुण बेवरेजेस की ओर से 1071.28 करोड़ रुपये का निवेश कर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में बाॅटलिंग प्लांट लगाया जाएगा। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 11000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


गीडा ने इसके लिए कंपनी को 50 एकड़ जमीन आवंटित कर दी है। इस पर कंपनी की ओर से काम भी शुरू कर दिया गया है। यह पेप्सिको का देश में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा। वहीं यह कंपनी का देश में 37वां और उत्तर प्रदेश में सातवां प्लांट होगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर इस महीने शुरू होगी मां राप्ती की आरती, शामिल होंगे बॉलीवुड कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिशासी निदेशक एवं सीईओ कमलेश जैन ने बताया कि 60 एकड़ जमीन की मांग गीडा से की गई थी। गीडा ने 50 एकड़ जमीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे औद्योगिक गलियारे में नरकटहा गांव में उपलब्ध कराई है। इस निवेश से प्रत्यक्ष्य रूप से 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

वहीं अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10,000 लोग लाभाविंत होंगे। बताया कि पेप्सिको कंपनी के सभी बेवरेजेस उत्पाद इस प्लांट में तैयार किए जाएंगे। इस साल के अंत तक प्लांट पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। प्लांट में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक जैसे पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्राॅपिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफीना पानी आदि का उत्पादन करेगा। इसके साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट, एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा।

एक लाख लीटर प्रतिदिन दूध खरीदेगा वरुण वेबरेजेस

कमलेश जैन ने बताया कि प्लांट में प्रत्यक्ष तौर पर 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा। जबकि, अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 10 हजार परिवारों को भी रोजगार मिलेगा। क्योंकि, पशु पालकों से हर दिन एक लाख लीटर दूध खरीदा जाएगा। इस दूध का इस्तेमाल सॉफ्ट डि्रंक्स बनाने में किया जाएगा। बताया कि यह देश का पेप्सिको का 37वां प्लांट होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे आठ अप्रैल को भूमिपूजन और शिलान्यास कमलेश
जैन ने बताया कि आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम औद्योगिक गलियारे में होने की संभावना है। भूमि पूजन को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तेज हवाओं ने किया परेशान

केयान डिस्टिलरी की ओर हो चुका है भूमि पूजन
वरुण बेवरेजेस की ओर से प्लांट स्थापित करने का काम शुरू करने के साथ ही जीआइएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केयान डिस्टिलरी की ओर से भी भूमि पूजन किया जा चुका है। जल्द ही कुछ अन्य कंपनियों को भी जमीन का आवंटन किया जाएगा।

सीईओ गीडा पवन अग्रवाल ने कहा कि वरुण बेवरेजेस की ओर से भूमि पूजन की तैयारी की जा रही है। आठ अप्रैल को कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसे लेकर कंपनी की ओर से भी तैयारी की जा रही है। जल्द ही अन्य निवेश भी धरातल पर दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed