Exclusive: गोरखपुर की कंपनियां तराश रहीं युवाओं का हुनर, राजकीय ITI का हुआ करार
आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि गोरखपुर जिले के राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने के दौरान ही निजी कंपनियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों पर काम करके युवा जॉब रेडी बन रहे हैं। इससे उन्हें पढ़ाई पूरी करने बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय औद्योगिक संस्थानों (आईटीआई) में अध्ययन करने वाले युवाओं के हुनर को गोरखपुर की 12 कंपनियां और सरकारी विभाग तराश रहे हैं। इस संबंध में जिले के पांच राजकीय आईटीआई का कंपनियों के साथ करार हुआ है। पहले चरण में 100 से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मिला है। जनवरी से दूसरे बैच को बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है। इससे 468 युवा लाभान्वित होंगे।
शासन की ओर से आईटीआई के विद्यार्थियों को जॉब रेडी बनाने के लिए ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग (डीएसटी) माड्यूल पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को आईटीआई की पढ़ाई के साथ प्रतिष्ठित कंपनियों में प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। एक वर्ष के कोर्स में कंपनी तीन से छह माह का प्रशिक्षण दे रही।
दो वर्षीय कोर्स में प्रशिक्षण की मियाद 6-12 माह की रखी गई है। शेष वक्त में विद्यार्थियों को आईटीआई में थ्योरी, प्रैक्टिकल के साथ प्रशिक्षण दिया जा रहा। दो संस्थानों में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद युवाओं को कंपनी की मांग के मुताबिक तैयार कराया जा रहा।
आधुनिकतम मशीनों पर काम करने का मिलता है मौका
पुरानी व्यवस्था के तहत आईटीआई से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी जब कंपनी में काम करने जाते हैं तो उन्हें खुद को अपडेट करने में परेशानी होती है। इसकी एक वजह यह होती है कि आईटीआई में जिस उपकरण पर वे प्रैक्टिस करते हैं, वे बहुत पुराने हैं, जबकि कंपनी में आधुनिकतम मशीनों पर काम होता है।
इन राजकीय संस्थानों के विद्यार्थियों को मिल रहा प्रशिक्षण
राजकीय आईटीआई चरगांवा- देव इंडस्ट्रीज- 60 सीट, रेलवे सिग्नल वर्कशॉप- 80 सीट, साहु सिविंग मशीन- 60 सीट, स्मार्ट व्हील्स- 48 सीट, सुर्यांश एग्रो- 20, नरायण इंडस्ट्रीज- 20
महावीर जुट मिल्स- 40 सीट
राजकीय आईटीआई चौरीचौरा- सुर्यांश एग्रो इंडस्ट्रीज- 20 सीट, नरायण इंडस्ट्रीज-20 सीट, श्री सुदगुरु फैशन प्राइवेट लिमिटेड- 20 सीट, कौशिक बिवरेज- 20 सीट
राजकीय आईटीआई खजनी- श्री सद्गुरु फैशन प्राइवेट लि.- सिविंग टेक्नोलॉजी- 20 सीट
आईटीआई रेलवे कॉलोनी- शांति पेट- 20 सीट
आईटीआई बांसगांव- केयर मेडिकल डिवाइसेज-20
आईटीआई जेडी राजेश राम ने कहा कि गोरखपुर जिले के राजकीय आईटीआई में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने के दौरान ही निजी कंपनियों में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों पर काम करके युवा जॉब रेडी बन रहे हैं। इससे उन्हें पढ़ाई पूरी करने बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।