फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee will be formed to help administration in traffic

Gorakhpur News: हर गतिविधि को बताएंगे, यातायात में प्रशासन की मदद के लिए बनेगी समिति

Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
सार

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि हर मोहल्ले में स्वच्छता व सुरक्षा के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया गया है। डीएम व एसएसपी को पत्र भेजा गया है। स्वच्छता एवं सुरक्षा के सामान्य कामकाज में जनता की ज्यादा-से-ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम होगा।

विज्ञापन
Committee will be formed to help administration in traffic
नौसड़ चौराहे पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व सुरक्षा में जनसहभागिता के लिए मोहल्ले में स्वच्छता व सुरक्षा समिति का गठन किया जाएगा। समिति मोहल्ले के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए जानकारी पुलिस को देगी।

विज्ञापन


वहीं, यातायात व्यवस्था सुधारने में मदद करेगी। समिति में पुलिस, नगर निगम, जीडीए कर्मचारी शामिल किए जाएंगे। ताकि समस्याओं का समाधान किया जा सके। एडीजी अखिल कुमार ने डीएम और एसएसपी को पत्र भेजकर जल्द गठन करने को कहा है।
विज्ञापन


एडीजी के पत्र के मुताबिक, समिति में थाने के बीट पुलिस अधिकारी (बीपीओ), बीट उपनिरीक्षक, नगर निगम (स्थानीय निकाय) के अधिकारी या कर्मचारी, विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि तथा मोहल्ले के चिकित्सक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी आदि एवं अन्य संभ्रांत व्यक्ति को शामिल किया जाना है। समितियों के गठन और कार्य पर निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समितियों के सदस्यों में से ही थाने की पीस कमेटी के सदस्यों का भी चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

ऐसे काम करेंगी समिति
  • समिति मोहल्ले के सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर अपना योगदान देगी, जैसे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, बाहरी संदिग्ध आगंतुकों के संबंध में सूचना देना और मोहल्ले के होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे और इसकी सूचना देना। शासन व प्रशासन के माध्यम से संबंधित विभागों से समन्वय रखते हुए मोहल्ले की सुरक्षा सुनिश्चित रखने का काम करेगी।
  • समिति मोहल्ले में स्थित पार्कों, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता में सहयोग प्रदान करेगी। इसके लिए मोहल्ले के लोगों को जागरूक करेगी।
  • त्योहारों, जुलूस, शोभा यात्रा के समय पुलिस एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करेगी।
  • यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सहयोग प्रदान करने और नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करेगी। टैक्सी स्टैंड व स्ट्रीट वेंडर के संचालन के संबंध में प्रशासन का सहयोग करेगी।

एडीजी अखिल कुमार ने कहा कि हर मोहल्ले में स्वच्छता व सुरक्षा के लिए समिति गठित करने का आदेश दिया गया है। डीएम व एसएसपी को पत्र भेजा गया है। स्वच्छता एवं सुरक्षा के सामान्य कामकाज में जनता की ज्यादा-से-ज्यादा सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम होगा। इसके बेहतर परिणाम आने वाले दिनों में शासन-प्रशासन को प्राप्त होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed