फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   College manager murdered and burnt his body in Basti

बस्ती में हत्याकर जलाया गया शव: 'कमरे में जल रही थीं लकड़ियां...पास में पड़ी थी पिता की चप्पल', बेटी की आपबीती

Fri, 10 Jan 2025 01:25 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मानिकचंद (बस्ती)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानिकचंद (बस्ती) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 10 Jan 2025 01:25 PM IST
सार

बेटी रिमझिम पिता को बुलाने के लिए गई थी। वहां उसकी नजर एक कमरे में जल रही लकड़ियों पर पड़ी और पास में पिता की चप्पल देख चिल्लाते हुए घर पहुंची और सारी बात बताई।

विज्ञापन
College manager murdered and burnt his body in Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में निजी इंटर कॉलेज के प्रबंधक की बृहस्पतिवार सुबह हत्या कर शव को उसके ही बंद पड़े स्कूल में जला दिया गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धौरहरा निवासी जामवंत शर्मा (45) पुत्र लाल बिहारी परसा सूरत गांव में शिक्षामित्र था। उसने गांव में ही करीब 15 वर्ष पहले श्रीमती प्रयागराजी इंटर कॉलेज शुरू किया था। अक्तूबर 2014 में एक हत्याकांड में जेल भेजे जाने की वजह से कॉलेज बंद हो गया था। जमानत पर छूटने के बाद कॉलेज का संचालन फिर शुरू हुआ। मगर, अप्रैल 2024 से कॉलेज फिर किन्हीं कारणों से बंद हो गया। इसके बाद जामवंत ने कॉलेज में ही शटरिंग का व्यवसाय शुरू कर दिया।

विज्ञापन

जामवंत की पत्नी महिमा के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह टहलने निकले थे। 7:30 बजे तक घर नहीं लौटे तो छोटी बेटी रिमझिम उन्हें बुलाने कॉलेज पर पहुंची। वहां उसकी नजर एक कमरे में जल रही लकड़ियों पर पड़ी और पास में पिता की चप्पल देख चिल्लाते हुए घर पहुंची और सारी बात बताई। परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाई तो उसमें एक लाश मिली। कराब 85 फीसदी जल चुकी लाश की शिनाख्त परिजनों ने जामवंत के रूप में की।

पुलिस को शव जामवंत का होने पर संदेह, डीएनए जांच कराएगी
उधर, पुलिस को जलता मिला शव जामवंत का होने को लेकर संदेह है। एसओ उमाशंकर तिवारी का कहना है कि इसकी पुष्टि के लिए राख और हड्डियों को डीएनए जांच के लिए भेजेंगे। फिलहाल जामवंत की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed