{"_id":"61e3b1ac264a51171a20c812","slug":"coldest-morning-of-season-in-gorakhpur-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर मौसम: सीजन की सबसे सर्द रही सुबह, और बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर मौसम: सीजन की सबसे सर्द रही सुबह, और बढ़ेगी ठंड
Sun, 16 Jan 2022 11:18 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:18 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर में रविवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द रही। न्यूनतम तापमान के 7.4 डिग्री पर पहुंचने से कड़ाके की ठंड रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी और ठंड बढ़ने के आसार हैं। न्यूनतम पारा छह डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में सुबह जहां काफी घना कोहरा रहा, वहीं शहर में हल्का रहा। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से आकाश एकदम साफ रह रहा है। इस वजह से सुबह हल्के कोहरे के बाद चटक धूप निकल रही है। वहीं शनिवार की सुबह भी मौसम बहुत ठंडा रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही आकाश साफ होता चला गया।
विज्ञापन
करीब 14 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने से दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण धूप में भी गलन का अहसास होता रहा। वहीं, मौसम साफ होने की वजह से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की काफी आवाजाही रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 6 से 7 डिग्री तक पहुंच सकता है।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने कहा कि फिलहाल 21 जनवरी तक कोई सिस्टम गोरखपुर के ऊपर नहीं आ रहा है। ऐसे में आकाश पूरी तरह से साफ रहेगा। सुबह कोहरा छाने के बाद मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।