फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cold weather afflicts people, partial relief expected from tomorrow

Gorakhpur News: ठंड से लोग-बाग बेहाल, कल से आंशिक राहत के संकेत

Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Cold weather afflicts people, partial relief expected from tomorrow
- न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोग-बाग बेहाल होने लगे हैं। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन इससे मामूली राहत ही मिल सकी। नौ जनवरी से मौसम में आंशिक बदलाव के संकेत मिले हैं।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे तक आसमान में बादल घिरे रहे। उसके बाद धूप तो निकली लेकिन ठंड माहौल में वह ज्यादा बदलाव नहीं ला सकी। शाम पांच बजे के बाद फिर गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से चार जनवरी से ही तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। आठ जनवरी के बाद कोहरे के घनत्व में कमी आने तथा तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। इससे ठंड से कुछ समय के लिए राहत के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed