सीएम योगी ने किया जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास, लोगों को मिलेगा रोजगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिद्धों के लिए अनुकूल माहौल स्थापित करने व उनके संरक्षण को लेकर गोरखपुर वन प्रभाग के फरेंदा रेंज के ग्राम भारीबैसी में जटायु संरक्षण केंद्र बनेगा। वन्यप्राणी सप्ताह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका शिलान्यास किया गया।
महराजगंज जिले में दो वन प्रभाग स्थित हैं। सात रेंज जहां सोहगीबरवां प्रभाग में आते हैं, वहीं दो रेंज गोरखपुर वन प्रभाग में। गोरखपुर प्रभाग के फरेंदा वन क्षेत्र में स्थित भारीबैंसी में वन विभाग ने हरियाणा के पिंजौर की तर्ज पर जटायु संरक्षण केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। विभाग ने पाया कि दशक भर से प्रकृति के नैसर्गिक स्वच्छकार गिद्धों की संख्या कम हुई है, ऐसे में इसे बढ़ावा देकर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
इसके बन जाने से गिद्धों के प्रजनन की बेहतर व्यवस्था होगी, वहीं उनके अनुकूल माहौल भी विकसित होगा। गोरखपुर वन प्रभाग के डीएफओ अविनाश कुमार ने कहा कि प्रभाग के रेंज में प्रदेश के पहले जटायु संरक्षण केंद्र का शिलान्यास होना बड़ी उपलब्धि है। भविष्य में गिद्धों को यहां बेहतर ढंग से संरक्षित किया जा सकेगा।
पांच एकड़ में बनेगा केंद्र
भारीबैंसी में जटायु संरक्षण केंद्र कुल पांच एकड़ में बनेगा। इसमें अनुसंधान केंद्र, प्रयोगशाला, आवासीय परिसर बनेगा। कार्य प्रारंभ करने के लिए इस वर्ष 82 लाख निर्गत हुए हैं।
स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
जटायु संरक्षण केंद्र के बन जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर भी सृजित होगा।