फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate cruise and five star hotel in Gorakhpur

UP News: सीएम योगी आज गोरखपुर में क्रूज और पांच सितारा होटल का करेंगे शुभारंभ, संगोष्ठी में भी होंगे शामिल

Fri, 15 Dec 2023 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 10:07 AM IST
सार

मुख्यमंत्री महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। इस संगोष्ठी में 12 प्रांतों के वैज्ञानिक-विशेषज्ञ 15 से 17 दिसंबर तक गहन मंथन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रामगढ़ताल रोड पर बने पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate cruise and five star hotel in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरक्षनगरी आएंगे। वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी 'बायोनेचर कॉन-2023' में शामिल होंगे। साथ ही पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट और रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे आएंगे। इसके बाद महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे, जहां राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करेंगे। इस संगोष्ठी में 12 प्रांतों के वैज्ञानिक-विशेषज्ञ 15 से 17 दिसंबर तक गहन मंथन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे रामगढ़ताल रोड पर बने पांच सितारा होटल कोर्टयार्ड बाई मैरियट का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री शाम साढ़े चार बजे रामगढ़ताल में उतारे गए क्रूज का लोकार्पण करेंगे। वह क्रूज पर बैठकर रामगढ़ताल की सैर भी कर सकते हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों से मिलेंगे। इसके बाद वह खिचड़ी मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed