{"_id":"62aea09c8c97ca01c0475157","slug":"cm-yogi-will-come-to-gorakhpur-today-on-a-two-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM yogi Visit: सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर आएं गोरखपुर, विकास और कानून व्यवस्था की कर सकते हैं समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM yogi Visit: सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर आएं गोरखपुर, विकास और कानून व्यवस्था की कर सकते हैं समीक्षा
Sun, 19 Jun 2022 03:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:26 PM IST
सार
सीएम योगी मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार दोपहर को गोरखपुर पहुंचे। यहां पहुंचे ही सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर में जाकर बाबा गोरक्षनाथ की पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने महंत अवेद्यनाथ की समाधि की पर माथा टेका। बता दें कि मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी यहां एनेक्सी भवन सभागार या गोरखनाथ मंदिर में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर सकते हैं। जिले में भी जल्द ही मानसून की दस्तक को देखते हुए मुख्यमंत्री का ज्यादा जोर जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा पर हो सकता है।
विज्ञापन
मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह मुख्यमंत्री जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याएं भी सुन सकते हैं। इसके बाद वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे। उनके आगमन को लेकर अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। डीएम कृष्णा करूणेश ने बताया कि मुख्यमंत्री संभवत: आजमगढ़ में चुनावी जनसभा कर दोपहर बाद गोरखपुर आएंगे।
विज्ञापन