फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi three visits to Gorakhpur in eight days

Gorakhpur News: आठ दिन में सीएम के गोरखपुर के तीन दौरे, मिलेगी तीन हजार करोड़ की सौगात

Sat, 26 Nov 2022 01:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

28 नवंबर को सीएम योगी सुबह 10 बजे चंपा देवी पार्क मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi three visits to Gorakhpur in eight days
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच तीन बार गोरखपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब तीन हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को गतिमान करेंगे। साथ ही समाज के प्रबुद्ध लोगों से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन


27 नवंबर को मुख्यमंत्री 474.42 करोड़ रुपये की लागत वाले गोड़धोइया नाला एवं रामगढ़ताल के जीर्णोद्धार तथा नाले के इंटरसेप्शन, डायवर्जन व ट्रीटमेंट के निर्माण से संबंधित परियोजना का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 561.34 करोड़ लागत वाली गोरखपुर सीवरेज योजना सी पार्ट-2 की भी आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा 96.50 करोड़ रुपये की लागत वाले जेल बाईपास फोर लेन पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर और आयुष विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण भटहट से बासस्थान मार्ग के फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास भी करेंगे। शिलान्यास का समारोह 27 नवंबर को शाम 4 बजे से वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में होगा।
विज्ञापन


28 नवंबर को सीएम योगी सुबह 10 बजे चंपा देवी पार्क मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के समारोह में नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे। 30 नवंबर को मुख्यमंत्री गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री 4 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ अवसर पर मौजूद रहेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे से चार विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम राप्ती नदी में गिरने वाले कटनिया/महेवा नाले के इंटरसेप्शन डायवर्जन एवं ट्रीटमेंट से संबंधित 53.03 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

वह 429.49 करोड़ रुपये की लागत से टीपीनगर चौराहे से देवरिया बाईपास तिराहा होते हुए पैडलेगंज तक सिक्स लेन फ्लाई ओवर तथा अतिरिक्त फोर लेन द्वारा देवरिया बाईपास रोड को जोड़ने के लिए फ्लाई ओवर का भी शिलान्यास करेंगे। गोरखपुर उप मार्ग (देवरिया बाईपास) के फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी होगा।


इस परियोजना की लागत 399.24 करोड़ रुपये है। 67.35 करोड़ रुपये की लागत से रामगढ़ताल नौकायन से देवरिया बाईपास तक फोर लेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। शिलान्यास के ये सभी कार्य महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में होंगे। मुख्यमंत्री यहां प्रबुद्ध सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। 4 दिसंबर को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5 बजे गीता प्रेस में आयोजित गीता जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed