फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi says Gorakshpeeth aimed to build society with religion

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: गोरक्षपीठ ने धर्म के साथ समाज निर्माण का रखा ध्येय, शिक्षा के बगैर सामाजिक क्रांति संभव नहीं

Fri, 10 Dec 2021 09:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। संस्थाओं से अपील है कि वह सरकारों की मंशा के अनुरूप इस नीति के मुताबिक कार्ययोजना बनाएं।

विज्ञापन
CM Yogi says Gorakshpeeth aimed to build society with religion
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिना शिक्षा के सामाजिक क्रांति संभव ही नहीं है। शिक्षा सामाजिक रूढ़ियों पर प्रहार करने का माध्यम है। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 89वें संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ ने सामाजिक एकता में बाधक बनने वाली रूढ़ियों का सदैव विरोध किया। शिक्षा को सर्वांगीण विकास का माध्यम बनाने के लिए ही गोरक्षपीठ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की थी।

विज्ञापन


साल 1932 में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की नींव रखी। तब उनके मन में यह भाव रहा होगा कि आजाद भारत के नागरिक का व्यक्तित्व कैसा होगा। आज परिषद की संस्थाएं उनके भाव का साकार रूप में प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मस्थलों का स्वरूप सिर्फ पूजा के स्थलों तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसे नेतृत्व करते हुए दिखाई देना चाहिए। गोरक्षपीठ के संतों-महंतों का यही ध्येय रहा। गोरक्षपीठ महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के जरिये न केवल शिक्षा वरन आरोग्यता और समाज सेवा को भी समर्पित है। आजादी के बाद देश के नागरिक का स्वरूप क्या हो, इसी को ध्यान में रखकर युगपुरुष महंत दिग्विजयनाथ ने 1932 में शिक्षा परिषद का नामकरण महानायक महाराणा प्रताप के नाम पर किया। आत्म बलिदान और शौर्य की चर्चा का नाम है महाराणा प्रताप। महाराणा प्रताप ने स्वदेश और स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं माना। उनके नाम पर स्थापित यह शिक्षा परिषद राष्ट्रीयता से ओतप्रोत प्राचीन गुरुकुल पद्धति का नवीनतम रूप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा नीति के हिसाब से बनाएं कार्ययोजना

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू हो चुकी है। संस्थाओं से अपील है कि वह सरकारों की मंशा के अनुरूप इस नीति के मुताबिक कार्ययोजना बनाएं। नई शिक्षा नीति के जब तक परिणाम आएंगे, तब तक महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। परिषद से जुड़ी सभी संस्थाएं इसके परिणामों से खुद को जोड़ने की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed