फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said that we will be able to know the spiritual heritage of India through saints in Mahakumbh.

महाकुंभ 2025: सीएम योगी ने कहा- संतों के जरिए जान सकेंगे भारत की आध्यात्मिक विरासत- 45 दिन होगा भव्य आयोजन

Sun, 12 Jan 2025 06:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 12 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

सीएम योगी ने कहा कि लोगों को उत्तर प्रदेश, भारत को जानने, भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतों के माध्यम से जानने और देखने का अवसर प्राप्त होगा। पहली बार कुंभ में अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज  कॉरिडोर बन गया है।

विज्ञापन
CM Yogi said that we will be able to know the spiritual heritage of India through saints in Mahakumbh.
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 45 दिन का भव्य आयोजन शनिवार से शुरू हो रहा है। 40 करोड़ आबादी महाकुंभ में आएगी। 40 करोड़ की आबादी दुनिया के अंदर भारत और चीन के अलावा किसी भी देश में नहीं है। मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी के संगम में स्नान करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

विज्ञापन


कहा कि लोगों को उत्तर प्रदेश, भारत को जानने, भारत की आध्यात्मिक विरासत को संतों के माध्यम से जानने और देखने का अवसर प्राप्त होगा। पहली बार कुंभ में अक्षय वट कॉरिडोर, मां सरस्वती, बड़े हनुमान मंदिर, महर्षि व्यास और भगवान राम और निषादराज  कॉरिडोर बन गया है। नाग वासुकी और द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का आनंद विप्रिका के माध्यम श्रद्धालु कर सकेंगे।
विज्ञापन


बताया कि 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में आयोजन हो रहा है। 35 लाख श्रद्धालु पहुंच शुक्रवार की रात तक पहुंच चुके थे। अद्भुत उत्साह के साथ यह महाकुंभ शुरू हो रहा है। बाबा गोरखनाथ में खिचड़ी चढ़ाइए। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को समझने के लिए कुंभ जरूर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 29 जनवरी 144 वर्ष बाद विशिष्ट संयोग। जब भगवान सूर्य मकर राशि में होंगे। बृहस्पति वृष राशि में होगा। विशिष्ट मुहूर्त पर प्रयागराज में मौनी अमावस्या का शुभारंभ होगा। 144 वर्ष बाद करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में जाकर संगम में डुबकी लगाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed