फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi reviewed Covid Cure of Gorakhpur division by video conferencing

सीएम योगी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडल की समीक्षा की, बोले- एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच में लाएं तेजी

Tue, 13 Apr 2021 10:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 13 Apr 2021 10:07 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर गोरखपुर मंडल की समीक्षा की
  • जिला प्रशासन ने तैयारियों की जानकारी दी,कोविड इलाज के लिए एक हजार से अधिक बेड तैयार

विज्ञापन
CM Yogi reviewed Covid Cure of Gorakhpur division by video conferencing
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंडल की समीक्षा करते हुए प्रशासन को निर्देश दिया है कि एंटीजन के साथ आरटीपीसीआर जांच में तेजी लाई जाए। कोरोना जांच, इलाज और टीकाकरण में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। कोविड अस्पतालों में मरीजों के इलाज का मुकम्मल इंतजाम करते हुए निजी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही उन्होंने कमिश्नर से पूरे मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को बताया गया कि 100 बेड टीबी अस्पताल को सोमवार से कोविड मरीजों के लिए शुरू कर दिया गया है। 11 अप्रैल से शुरू हुए विशेष टीका उत्सव में 45 वर्ष से अधिक के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 300 बेड के साथ-साथ 200 बेड पर भी मरीजों को भर्ती करना शुरू कर दिया गया है। इन सभी बेडों पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। मौजूदा समय में जिले में करीब 1000 बेड कोविड मरीजों के लिए बना दिए गए हैं। इनमें सरकारी और निजी अस्पतालों के बेड शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएम ने 100 बेड टीबी अस्पताल का किया निरीक्षण
सीएम के निर्देश के बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन और एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सोमवार को 100 बेड टीबी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। कहा कि जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। इसलिए पूरी तैयारी रखें। मरीजों का इलाज कोविड मानकों के अनुरूप होना चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस उन्होंने ऑक्सीजन सहित दवाओं की भी जानकारी ली। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि सभी इंतजाम मुकम्मल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी क्षेत्र के अस्पतालों में बनाए गए बेड
कोरोना पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए अब तक निजी अस्पतालों में 202 बेड की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि सोमवार तक सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी क्षेत्र के अस्पताल फातिमा में 54 बेड, होप पैनेशिया में 96 बेड, उदय मेडिकल आठ बेड, गर्ग हॉस्पिटल में 40 बेड, आरके इमरजेंसी में 12 बेड, आर्यन हॉस्पिटल 10 बेड, दुर्गावती बड़हलगंज 25, प्राइड हॉस्पिटल में 10 बेड तथा बांबे हॉस्पिटल में 30 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। दो दिनों में तीन अन्य निजी अस्पतालों को भी अनुमति दी जाएगी।
 

मरीजों को देने होंगे आठ, 13 और 15 हजार रुपये

मरीजों के लिए शासन की ओर से पुराने रेट ही तय किए गए हैं। तीन श्रेणियों में शासन की ओर से आठ, 13 और अधिकतम 15 हजार रुपये ही मरीजों को प्रतिदिन के हिसाब से देने होंगे। हालांकि इंजेक्शन के लिए मरीजों को अलग से रुपये देने होंगे। शासन की ओर से बेड चार्ज के रूप में आठ, 13 और 15 हजार रुपये किए गए है। इसमें डॉक्टर फीस, नर्सिंग चार्ज, जरूरी जांच शामिल है।

इसके अलावा अगर मरीज को शुगर और बीपी की दिक्कत हैं, तो उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जरूरत ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 13 हजार रुपये में आईसीयू की सुविधा मरीजों को दी जाएगी। जबकि 15 हजार रुपये में आईसीयू के साथ वेंटीलेंटर की सुविधा दी जाएगी। बताया कि इन्ही रुपये में मरीजों को खाना, कुछ जरूरी जांच, दवा नर्सिंग चार्ज मुहैया कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से किए गए निजी मरीजों का करेंगे, जो किए गए हैं, उनमें सभी सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी। उससे अधिक रुपये मरीजों को नहीं देने होंगे।



कोरोना की रोकथाम में टीकाकरण उत्सव महत्वपूर्ण : सीएम
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम प्रदेश के सभी नगर निगम के मेयर, नगरपालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ वर्चुअल मीटिंग की। उन्होंने कहा कि कोरोना की रोकथाम में टीकाकरण उत्सव महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें सभी सहयोग करें।

वर्चुअल मीटिंग में गोरखपुर से मेयर सीताराम जायसवाल एनआईसी और नगर निगम सदन में उपसभापति ऋषि मोहन वर्मा समेत विभिन्न पार्षद जुड़े। सीएम योगी ने कहा कि  14 अप्रैल तक चलने वाले टीकाकरण उत्सव अभियान में सभी जनप्रतिनिधि, नगर निकाय के महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद विशेष रूचि लेकर अधिक से अधिक नागरिकों का वैक्सीनेशन कराएं।

उन्होंने कंटेनमेंट जोन में सोडियम हाइपोक्लोराइट घोल का छिड़काव नियमित रूप से कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग एवं हैंडवाश के जरिए बहुत हद तक संक्रमण पर काबू पाया जा सकता है। इसमें मोहल्ला निगरानी समिति सक्रिय भूमिका निभाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed