फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cm yogi press conference in BRD medical college gorakhpur

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: 'कोरोना की तीसरी लहर से मुकाबले में बहुत काम आएगा इंसेफेलाइटिस का सफल मॉडल'

Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 25 May 2021 09:28 PM IST
सार

सभी मेडिकल कॉलेज में बनाए जा रहे 100 बेड के पीआईसीयू, जिला अस्पतालों की यूनिट भी क्रियाशील की जा रही, प्रदेश में रिकवरी रेट 94 फीसदी से अधिक, पॉजिटिविटी रेट औसतन तीन फीसदी के करीब

विज्ञापन
cm yogi press conference in BRD medical college gorakhpur
प्रेस कांफ्रेंस करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरे प्रदेश में युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। सेकेंड वेव को सफलतापूर्वक समाप्त करने के साथ ही हम संभावित थर्ड वेव का भी डटकर सामना करेंगे। थर्ड वेब के मुकाबले में हमारा इंसेफेलाइटिस नियंत्रण का सफल मॉडल बहुत काम आएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री, मंगलवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रबंधन की मंडलीय समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की फर्स्ट वेव में ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट का जो मंत्र दिया था, उस पर निरंतर चलते हुए हमने सेकेंड वेव को भी सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है। सीएम ने बताया कि यूपी में कोविड पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हो रहा है और रिकवरी रेट में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


आज प्रदेश में रिकवरी रेट 94 फीसद से अधिक है जबकि पॉजिटिविटी रेट औसतन तीन फीसदी के आसपास। टेस्ट के मामले में भी हम काफी आगे हैं। प्रतिदिन तीन लाख से सवा तीन लाख टेस्ट किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब पौने पांच करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि गोरखपुर मंडल में भी 93 प्रतिशत रिकवरी रेट है जो काफी अच्छी है और पॉजिटिविटी काफी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री ने कहा कि थर्ड वेव की आशंका के मद्देनजर हमारी तैयारियां अर्ली एंड अग्रेसिव अभियान के तहत चल रही हैं। सभी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 बेड के पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू ) बनाए जा रहे हैं। साथ ही सभी जिला अस्पतालों में 25 से 30 बेड के पीआईसीयू क्रियाशील किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस नियंत्रण में हमारे समन्वित परिणाम को सभी ने देखा है।

इंसेफेलाइटिस नियंत्रण मॉडल को कोरोना के थर्ड वेव को काबू में करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके लिए मानव संसाधन की भर्ती और प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पीआईसीयू को लेकर की जा रही तैयारियों के साथ हमारे पास पहले से केंद्र सरकार के सहयोग से इंसेफेलाइटिस नियंत्रण के लिए हर जिले की दो-तीन सीएचसी में मिनी पीआईसीयू वार्ड उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इलाज की व्यवस्था के साथ ही स्वच्छता, फॉगिंग, सैनिटाइजेशन, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ भारत मिशन से खुले में शौच से मुक्ति के अभियान से इंसेफेलाइटिस में मृत्यु दर न्यूनतम करने में मदद मिली है। इसे इंसेफेलाइटिस नियंत्रण के साथ-साथ कोविड नियंत्रण के लिए भी जारी रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के जीवन को बचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है।



 

अभिभावक स्पेशल बूथ बनेंगे, तैयार होगा सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव में टीकाकरण की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार एक जून से सभी जिलों में 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण की सुविधा देने जा रही है। साथ ही हर जिले में 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों के लिए अभिभावक स्पेशल बूथ बनेंगे।

प्रदेश सरकार उन बस्तियों को चिह्नित करा रही है जहां कोविड की थर्ड वेव के अटैक की अधिक आशंका है। इन बस्तियों में समय से पहले सुरक्षा कवच (वैक्सिनेशन) उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि इंसेफेलाइटिस के संबंध में टीकाकरण का अभियान सफल रहा है। 92 प्रतिशत से अधिक बच्चों को इंसेफेलाइटिस रोधी टीका लगाया जा चुका है।

सेकेंड वेव की कई अन्य चुनौतियों का भी कर रहे सामना
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव में कई अन्य चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है। हम सफलता के साथ इन चुनौतियों को भी दूर कर रहे हैं। संक्रमण से उबरने के बाद भी कुछ लोगों को अन्य दिक्कतें आ रहीं हैं। इसे देखते हुए पोस्ट कोविड अस्पताल तेजी से क्रियाशील किए जा रहे हैं । कई जिलों में पोस्ट कोविड मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज शुरू हो गया है। अन्य जिलों में भी इस दिशा में तेजी से कर्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि सेकेंड वेव में ऑक्सीजन की अचानक बढ़ी मांग को देखते हुए वायुसेना के विमानों से ऑक्सीजन टैंकर मंगाने के साथ ही ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें भी चलाई गईं। अब हर जिले में भरपूर ऑक्सीजन है।  

गोरखपुर मडंल में लग रहे 25 ऑक्सीजन प्लांट
मुख्यमंत्री ने बताया कि सेकेंड वेव में ऑक्सीजन की अचानक बढ़ी डिमांड को देखते हुए प्रदेश सरकार सभी जिलों में प्लांट की व्यवस्था कर इस मामले में उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। गोरखपुर मंडल में 25 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्रवाई चल रही है। सभी प्लांट समय सीमा के भीतर शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed