{"_id":"680489d3e22170a0700ddd9b","slug":"cm-yogi-performed-rudrabhishek-in-gorakhpur-gorakhnath-temple-prayed-for-public-welfare-2025-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोकमंगल के लिए की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया रुद्राभिषेक, लोकमंगल के लिए की कामना
Sun, 20 Apr 2025 11:14 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:14 AM IST
सार
गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
रुद्राभिषेक पूजा करते हुए सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर स्थित पीठाधीश्वर आवास के प्रथम तल पर शक्तिपीठ में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, मधु, घृत, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद फलों के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक का अनुष्ठान कराया।
विज्ञापन
यह अनुष्ठान हवन के साथ पूर्ण हुआ। रुद्राभिषेक अनुष्ठान के उपरांत सीएम योगी ने प्रदेशवासियों के देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण और आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।
विज्ञापन