फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur

Janta Darshan: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- कब्जामुक्त कराएंगे जमीन, आवास भी बनवाएंगे

Sat, 04 Nov 2023 03:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Nov 2023 03:57 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह जनता दर्शन में करीब 300 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री एक-एक करके सबके पास खुद गए और उनकी बात सुनी।

विज्ञापन
CM Yogi listened to complaint in Gorakhpur
जनता दरबार में फरियाद सुनते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन कब्जा किए जाने से जुड़ी शिकायतों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि जमीन कब्जाने वाले दबंगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसी ही एक शिकायत लेकर पहुंची महिला को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ ही आवास भी बनवाया जाएगा। 

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में जुटे करीब 300 लोगों से मिले। उन्होंने मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और पास में मौजूद अधिकारियों को समस्या निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने सभी लोगों को भरोसा दिया कि सबकी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। जिन्हें आवास की समस्या है उन्हें सरकारी योजना से आवास दिलाया जाएगा। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। भू माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जनता दर्शन में एक महिला ने मुख्यमंत्री को बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने से उसके पास पक्का आवास नहीं है, साथ ही जमीन पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द जमीन कब्जा से मुक्त कराकर महिला को वापस दिलाने का आदेश दिया।

सीएम योगी ने महिला से कहा, परेशान मत हों। जमीन खाली कराकर वापस तो दिलाएंगे ही, उस पर प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री आवास योजना से पक्का आवास भी बनवाएंगे। जमीन पर कब्जा संबंधी सभी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दबंगों व भू माफिया को करारा कानूनी सबक सिखाकर जमीनों को कब्जे से मुक्त कराएं। 

 

हर बार की तरह शनिवार को भी कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर आए थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि इलाज में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर मदद मिलेगी। इसे लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित की इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कर शासन में भेजें। जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों को उन्होंने दुलारा और आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए चॉकलेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed