फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi inquired about progress of all ongoing projects in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया, बरसात से पहले नाले-नालियों का पूरा कर लें निर्माण

Fri, 18 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 18 Mar 2022 10:34 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह सही रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
CM yogi inquired about progress of all ongoing projects in Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले शहर में चल रहे सभी नाले-नालियों का निर्माण पूरा कर लेने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए।  चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात करने पहुंचे अधिकारियों से जिले में चल रहीं सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी नाले-नालियों का निर्माण पूरा कर लिया जाए, जिससे कहीं भी जलभराव की समस्या न रहे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने देवरिया रोड पर बन रहे नाले, सर्किट हाउस रोड पर हो रहे नाला निर्माण एवं राप्तीनगर में बन रहे नाले का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाले के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाए।  प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। साथ ही सैनिक स्कूल की प्रगति पूछी। उन्होंने पैडलेगंज-नौसड सिक्स लेन, गोरखपुर-महराजगंज रोड, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग चौड़ीकरण, जेल बाईपास रोड चौड़ीकरण कार्य की प्रगति के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन


इसपर अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।  समय से सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।  बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं होली
मुख्यमंत्री ने होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह सही रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक साफ-सफाई कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed