{"_id":"6234127b81556719ae59eecc","slug":"cm-yogi-inquired-about-progress-of-all-ongoing-projects-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया, बरसात से पहले नाले-नालियों का पूरा कर लें निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने अधिकारियों को चेताया, बरसात से पहले नाले-नालियों का पूरा कर लें निर्माण
Fri, 18 Mar 2022 10:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Mar 2022 10:34 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह सही रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरसात का मौसम शुरू होने से पहले शहर में चल रहे सभी नाले-नालियों का निर्माण पूरा कर लेने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए। चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने शाम को गोरखनाथ मंदिर में मुलाकात करने पहुंचे अधिकारियों से जिले में चल रहीं सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हर हाल में सभी नाले-नालियों का निर्माण पूरा कर लिया जाए, जिससे कहीं भी जलभराव की समस्या न रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने देवरिया रोड पर बन रहे नाले, सर्किट हाउस रोड पर हो रहे नाला निर्माण एवं राप्तीनगर में बन रहे नाले का निर्माण जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाले के प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाए। प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। साथ ही सैनिक स्कूल की प्रगति पूछी। उन्होंने पैडलेगंज-नौसड सिक्स लेन, गोरखपुर-महराजगंज रोड, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया मार्ग चौड़ीकरण, जेल बाईपास रोड चौड़ीकरण कार्य की प्रगति के बारे में भी पूछा।
विज्ञापन
इसपर अधिकारियों ने बताया कि सभी कार्यों की नियमित रूप से निगरानी की जा रही है। समय से सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा, जीडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराएं होली
मुख्यमंत्री ने होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह सही रखी जाए। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अफसरों ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक हो चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक साफ-सफाई कराई जा रही है।