फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gave loan check to beneficiaries of Baroda UP Bank

सीएम योगी ने बड़ौदा यूपी बैंक के लाभार्थियों को दिया ऋण का चेक, बोले- ऋण-जमा अनुपात को 75 प्रतिशत तक पहुंचाएं बैंक

Thu, 04 Mar 2021 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Mar 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi gave loan check to beneficiaries of Baroda UP Bank
नूरजहां को चेक देते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बैंकों को ऋण-जमा अनुपात में सुधार करते हुए इसे 75 प्रतिशत तक पहुंचाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले की तुलना में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन इसे 51 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करना है। जितना ज्यादा ऋण दिया जाएगा, उतना ही रोजगार एवं व्यापार बढ़ेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल किनारे महंत दिग्विजयनाथ पार्क में बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के वृहद ऋण वितरण शिविर का उद्घाटन किया। साथ ही गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, कुशीनगर, मऊ, बलिया आदि जिलों के 28458 किसानों, व्यापारियों, उद्यमियों और युवाओं को 437 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी। लैपटॉप पर एक क्लिक करके सबके एकाउंट में ऋण की रकम भेजी। इस दौरान अलग-अलग जिलों से आए पांच हजार से ज्यादा लोगों को मौके पर ऋण स्वीकृति का आवंटन पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने 18 किसानों को ऋण का स्वीकृति पत्र दिया।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने बड़ौदा यूपी बैंक प्रबंधन को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत की है। इसके तहत 2024 तक देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर करनी है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। लिहाजा, प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर का बनाना है। इसमें देश के किसानों, युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। इसे आकार देने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बैंक हैं। बैंक प्रबंधन किसानों, युवाओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम श्रेणी (एमएसएमई) श्रेणी के उद्यमियों को ज्यादा से ज्यादा ऋण दें। प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करें ताकि कुशलता में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बैंक प्रबंधन को ज्यादा से ज्यादा ऋण देने की सलाह दी और कहा कि छोटी पूंजी कभी नहीं डूबती है। ऋण मिलने से किसानों की स्थिति मेें सुधार होगा। व्यापारियों और उद्यमियों के व्यापार एवं कारोबार में बढ़ोतरी होगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ला, सांसद जयप्रकाश निषाद,  नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण से विधायक विपिन सिंह, कमिश्नर जयंत नार्लिकर, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, बड़ौदा यूपी बैंक के अध्यक्ष दविन्दर पाल ग्रोवर, महाप्रबंधक शिव सिंह यादव, जीएम ब्रजेश कुुमार सिंह, एपी सिंह समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
 

95 हजार रुपये हुई प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना काल से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रोजगार कृषि के बाद एमएसएमई सेक्टर में मिला है। इसमें बैंकों की भूमिका खास रही है। 50 लाख एमएसएमई यूनिट को ऋण उपलब्ध कराकर करोड़ों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले प्रदेश में प्रति व्यक्ति सालाना आय 43 हजार रुपये थी, जो अब 95 हजार हो गई है। प्रदेश सरकार की कोशिश है कि इसे राष्ट्रीय अनुपात तक पहुंचाया जाए।  
 
अब लाभार्थियों तक पहुंचता है सौ का सौ पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब सौ पैसा भेजा जाता है तो लाभार्थियों के खातों में पूरा पैसा पहुंचता है। यह संभव हो सका है, जनधन खातों की वजह से। प्रदेश में करीब सात करोड़ जनधन खाते हैं।  गोरखपुर की 55 लाख की आबादी में 17.50 लाख जनधन खाते हैं। स्ट्रीट वेंडरों को भी लाभ पहुंचाया जा रहा है। 15895 पंजीकृत वेंडरों में से 12 हजार से ज्यादा वेंडरों को लाभ पहुंचाया जा चुका है। बैंक प्रबंधनों से आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वेंडरों को व्यवस्थित करने के साथ ही उन्हें बैंकों से डिजिटली जोड़ें।

अगली बार 1100 करोड़ रुपये का बृहत ऋण वितरण शिविर : ग्रोवर
बड़ौदा यूपी बैंक के अध्यक्ष दविन्दर पाल ग्रोवर ने कहा कि बैंक की ओर से अगली बार आयोजित किए जाने वाले ऋण वितरण शिविर में लाभार्थियों को 1100 करोड़ रुपये का ऋण दिया जाएगा। ग्रोवर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 31 जनपदों में कार्यरत बड़ौदा यूपी बैंक एक अप्रैल 2020 से देश का सबसे बड़ा ग्रामीण बैंक बन गया है। वर्तमान में बड़ौदा यूपी बैंक की 1983 शाखाएं एवं 5825 ग्राहक सेवा केंद्र हैं। इसके माध्यम से आम जनता के साथ जुड़कर बैंक व्यावसायिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक हितों के लिए कार्य कर रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने 18 लोगों को अपने हाथों सौंपा चेक

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 18 लोगों को ऋण स्वीकृति का पत्र व चेक अपने हाथों से सौंपा है। चेक पाने वालों में प्रमुख रूप से पल्लवी गुप्ता, अमन कुमार श्रीवास्तव, शकुंतला, शद्रुल निशा, नीलम पासवान, तजुद्दीन, मनीषा, नूरजहां, प्रह्लाद, राजेश, बाबूराम, मुन्नीलाल सिंह, जहीर अब्बास शामिल रहे। ऋण वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

कुल 28458 व्यक्तियों को 437 करोड़ का ऋण

  • 20175 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में 211 करोड़
  • कृषि संबद्ध क्रियाकलापों के लिए 588 किसानों को 9 करोड़ रुपये
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के 675 समूहों को चार करोड़ रुपये
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के 4152 ग्राहकों को 71 करोड़
  •  पीएम-स्वनिधि के 734 ग्राहकों को 44 लाख का ऋण
  • आवास, कार के लिए 1885 ग्राहकों को123 करोड़ का ऋण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed